• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भिंड

भिंड में होटल में खाना परोसने में देरी पर बवाल, कर्मचारी को डंडे से पीटा

गोरमी थाना क्षेत्र में खाना लगाने में देरी को लेकर युवक ने होटल कर्मचारी से मारपीट कर दी।

By Manoj ShrivastavaEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Tue, 10 Nov 2026 06:34:34 PM (IST)Updated Date: Tue, 10 Nov 2026 06:34:34 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
भिंड में होटल में खाना परोसने में देरी पर बवाल, कर्मचारी को डंडे से पीटा
गोरमी-पोरसा रोड पर बुधारा पुल के पास होटल में मारपीट

HighLights

  1. गोरमी में खाने में देरी पर मारपीट
  2. भदौरिया होटल में डंडे से हमला किया
  3. दो कर्मचारी घायल, सिर में आई चोट

नईदुनिया न्यूज, गोरमी। गोरमी थाना क्षेत्र में होटल पर खाना लगाने में देरी को लेकर एक युवक ने कर्मचारी के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि उसने अपनी चार पहिया गाड़ी से डंडा निकालकर कर्मचारी के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर हमला किया। बीच-बचाव करने आए दूसरे कर्मचारी को भी पीटकर घायल कर दिया।

घटना मंगलवार सुबह 6 बजे की

घटना मंगलवार सुबह करीब 6 बजे गोरमी-पोरसा रोड पर बुधारा पुल के पास स्थित भदौरिया होटल एंड फैमिली रेस्टोरेंट में हुई। होटल संचालक 54 वर्षीय नरेश सिंह पुत्र अंगद सिंह भदौरिया, निवासी परोसा, ने पुलिस को बताया कि होटल में तेज सिंह भदौरिया और शाकिर खान काम करते हैं।


कर्मचारी ने कहा थोड़ी देर लगेगी

मंगलवार सुबह तीनों साफ-सफाई कर रहे थे, तभी खिल्ली सुकांड निवासी सोनू गुर्जर चार पहिया वाहन से आया और खाना लगाने को कहा। तेज सिंह ने बताया कि सुबह का समय है और होटल शुरू होने में थोड़ी देर लगेगी। इस पर सोनू गाली-गलौज करने लगा।

डंडे से हमला कर किया घायल

शिकायत के मुताबिक, विरोध करने पर सोनू ने तेज सिंह के सिर, दोनों हाथों और पैर पर डंडे से हमला किया। उसके सिर से खून निकलने लगा और अन्य जगह चोटें आईं। बचाने पहुंचे शाकिर के दाहिने हाथ में अंगूठे के पास डंडा मारा गया।

जान से मारने की धमकी दी

जाते समय सोनू ने पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना के समय सुरेंद्र सिंह भदौरिया भी मौके पर मौजूद थे। इसके बाद होटल संचालक ने थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

-आशुतोष शर्मा, टीआइ, गोरमी थाना

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।