• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल: पं. खुशीलाल कॉलेज की कैंटीन में खाद्य सुरक्षा विभाग की रेड, 10 दिन पुरानी एक्सपायर्ड ब्रेड और सड़ी प्याज जब्त

पं. खुशीलाल शर्मा शासकीय आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में संचालित कैंटीन में सड़ी हुई प्याज रखी थी। वहीं, जिस ब्रेड की एक्सपायरी डेट 10 दिन पहले खत्म हो गई थ...और पढ़ें

By mukesh vishwakarmaEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Sat, 12 Sep 2026 04:38:39 PM (IST)Updated Date: Sat, 12 Sep 2026 04:38:39 PM (IST)
भोपाल: पं. खुशीलाल कॉलेज की कैंटीन में खाद्य सुरक्षा विभाग की रेड, 10 दिन पुरानी एक्सपायर्ड ब्रेड और सड़ी प्याज जब्त
पंडित खुशीलाल शर्मा शासकीय आयुर्वेदिक कॉलेज, भोपाल। फाइल फोटो।

HighLights

  1. 10 दिन पुरानी एक्सपायर्ड ब्रेड से छात्रों के लिए सैंडविच बनाए जा रहे थे
  2. कैंटीन में सड़ी प्याज और घटिया गुणवत्ता की सामग्री भी मिली
  3. मिलने पर संचालकों को कारण बताओ व सुधार नाेटिस जारी किया

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। राजधानी के पंडित खुशीलाल शर्मा शासकीय आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में संचालित कैंटीन में विद्यार्थियों की सेहत के साथ खुलेआम खिलवाड़ किया जा रहा था।

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार को कॉलेज की नवीन कैंटीन में औचक निरीक्षण किया, जहां ब्रेड की एक्सपायरी डेट खत्म होने के 10 दिन बाद भी उससे सैंडविच बनाए जा रहे थे। साथ ही किचन में सड़ी हुई प्याज और असुरक्षित तरीके से रखी खाद्य सामग्री पाई गई।

10 दिन पुरानी ब्रेड और सड़ी प्याज से बन रहा था खाना

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान कैंटीन की व्यवस्थाओं में कई गंभीर अनियमितताएं उजागर हुईं। परिसर में कैटरिंग एजेंसी (सेलिब्रेशन इवेंट एंड एंटरटेनमेंट) द्वारा भोजन तैयार किया जा रहा था।

जांच में पाया गया कि कैंटीन में रखी सैंडविच ब्रेड की बेस्ट बिफोर अवधि 10 दिन पहले ही समाप्त हो चुकी थी, लेकिन उसी एक्सपायर्ड ब्रेड का उपयोग छात्रों को परोसने के लिए किया जा रहा था। इसके अलावा सड़ी प्याज और घटिया गुणवत्ता की सामग्री का भंडारण पाया गया।


स्वच्छता में कमियां, आरओ पानी की भी हुई जांच

टीम ने परिसर स्थित एक अन्य कैंटीन का भी जायजा लिया। वहां भी साफ-सफाई की स्थिति बेहद खराब पाई गई। खाद्य निर्माण में लगे कर्मचारी निर्धारित स्वच्छ ड्रेस और वेशभूषा में नहीं थे। पेय जल की गुणवत्ता जांचने के लिए वहां स्थापित आरओ और वॉटर फिल्ड्रेशन सिस्टम का निरीक्षण भी किया गया।

यह भी पढ़ें- भोपाल स्टेशन के VIP लाउंज और रेस्टोरेंट में घूम रहे चूहे; पेस्ट कंट्रोल ठप, अब यात्रियों के खाने पर मंडरा रहा खतरा

सैंपल लैब भेजे, दिए गए सुधार निर्देश

निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमितताओं पर कड़ा संज्ञान लेते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने दोनों कैंटीन संचालकों को कारण बताओ व सुधार सूचना पत्र जारी किया है। नियमानुसार व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिए समय दिया गया है।

गुणवत्ता जांच के लिए कैंटीन से मटर का आटा और रिफाइंड सोयाबीन तेल के सैंपल 'खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006' के तहत जब्त कर राज्य खाद्य विश्लेषण प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि लैब रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवराज पावक का कहना है कि कॉलेज की दोनों केंटीन में अनियमितताएं मिलने पर नोटिस भी दिए जा रहे हैं।

यह केंटीन आउटसोर्स से चलाई जा रही है। केंटीन में बासी ब्रेड मिलने की जानकारी मिली है, जिसको लेकर केंटीन प्रबंधक को नोटिस देकर जवाब मांगा जाएगा।- डॉ. उमेश शुक्ला, प्राचार्य, खुशीलाल कॉलेज