• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपालवासियों को आज से 10 नई ई-बसों का तोहफा, 4 नए रूट के साथ कनेक्ट होंगे शहर के प्रमुख अस्पताल और मेट्रो स्टेशन

भोपाल में आज से नई बसों के संचालन के बाद चार रूटों पर ई-बस सेवा उपलब्ध होगी। नए रूटों में शहर के प्रमुख अस्पताल, रेलवे स्टेशन, बाजार, मेट्रो स्टेशन और...और पढ़ें

By anuj mainaEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Fri, 18 Sep 2026 09:35:37 AM (IST)Updated Date: Fri, 18 Sep 2026 09:35:37 AM (IST)
भोपालवासियों को आज से 10 नई ई-बसों का तोहफा, 4 नए रूट के साथ कनेक्ट होंगे शहर के प्रमुख अस्पताल और मेट्रो स्टेशन
भोपालवासियों को आज से 10 नई ई-बसों का तोहफा (AI तस्वीर)

HighLights

  1. भोपाल में आज से 10 नई इलेक्ट्रिक बसों का संचालन
  2. दिव्यांग यात्रियों के लिए हाइड्रोलिक सुविधा
  3. व्हीलचेयर और ट्राइसाइकिल के लिए भी जगह

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। राजधानी में सार्वजनिक परिवहन को विस्तार देते हुए शुक्रवार से 10 नई इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू होगा। इसके साथ शहर में संचालित ई-बसों की संख्या 30 से बढ़कर 40 हो जाएगी। शुक्रवार से नई बसों के संचालन के बाद चार रूटों पर ई-बस सेवा उपलब्ध होगी।

नए रूटों में शहर के प्रमुख अस्पताल, रेलवे स्टेशन, बाजार, मेट्रो स्टेशन और आवासीय क्षेत्रों को जोड़ा गया है। इनमें बैरागढ़ से सलैया, कोच फैक्ट्री से कोलार रोड, बैरागढ़ से आइएसबीटी और बैरागढ़ से मंडीदीप तक बसें चलेंगी।

दिव्यांग यात्रियों का भी रखा गया है ख्याल

इन बसों में दिव्यांग यात्रियों की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा गया है। बसों में चढ़ने-उतरने के लिए हाइड्रोलिक डोर की सुविधा है। इससे ट्राईसाइकिल और व्हीलचेयर पर आने वाले यात्री आसानी से बस में प्रवेश कर सकेंगे। बस के भीतर एक साथ दो व्हीलचेयर या ट्राईसाइकिल खड़ी करने के लिए भी जगह आरक्षित की गई है।


बता दें कि पीएम ई-बस सेवा के तहत कुल 48 ई-बसें शहर में आ चुकी हैं, जो बैरागढ़ स्थित डिपो पर खड़ी हुई हैं। वर्तमान में इनमें से तीन रूटों पर 30 बसें चल रही हैं। शुक्रवार को 10 बसों के और सड़कों पर उतरने के बाद इनकी संख्या 40 हो जाएगी, जो चार रूटों पर चलेंगी।

इन रूटों पर चलेंगी बसें

रूट बी-35: बैरागढ़ से सलैया- चिरायु अस्पताल, बैरागढ़ मार्केट, लालघाटी, कलेक्ट्रेट, हमीदिया अस्पताल, रायल मार्केट, पीर गेट, कमला पार्क, पालीटेक्निक चौराहा, रोशनपुरा, लिंक रोड नंबर-एक, रेडक्रास अस्पताल, बोर्ड आफिस, एमपी नगर मेट्रो स्टेशन, भाजपा कार्यालय, विट्ठल मार्केट, 12 नंबर, रोहित नगर और बावड़िया चौराहा होते हुए आकृति इको सिटी, सलैया तक बस चलेगी।

रूट बी-36: कोच फैक्ट्री से कोलार रोड- द्वारका नगर, कोच फैक्ट्री, भोपाल रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म-एक, अशोका गार्डन, प्रभात चौराहा, ओल्ड सुभाष नगर, चेतक ब्रिज, एमपी नगर मेट्रो स्टेशन, भाजपा कार्यालय, विट्ठल मार्केट, मनीषा मार्केट, बंसल अस्पताल, चूनाभट्टी, मंदाकिनी चौराहा, नयापुरा, ललिता नगर और गेहूंखेड़ा होते हुए बैरागढ़ चिचली तक बस जाएगी।

यह भी पढ़ें- MP में बदलने वाली है बस सफर की तस्वीर, अगले 6 महीनों में सड़कों पर उतरेंगी 520 हाइटेक बसें, AI से तय होंगे रूट

रूट बी-37: बैरागढ़ से आइएसबीटी- बैरागढ़ मार्केट, लालघाटी, कलेक्ट्रेट, हमीदिया अस्पताल, शाहजहांनाबाद, नादरा बस स्टैंड, भोपाल स्टेशन प्लेटफार्म-छह, जहांगीराबाद, पीएचक्यू, मिंटो हाल, बिड़ला मंदिर, वल्लभ भवन, विंध्याचल, जिला न्यायालय, चेतक ब्रिज होते हुए आइएसबीटी तक संचालन होगा।

रूट बी-38: बैरागढ़ से मंडीदीप- यह सबसे लंबा रूट होगा। बस बैरागढ़, लालघाटी, कलेक्ट्रेट, रायल मार्केट, नादरा बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, जहांगीराबाद, पीएचक्यू, बिड़ला मंदिर, वल्लभ भवन, बोर्ड आफिस, चेतक ब्रिज और आइएसबीटी से रानी कमलापति स्टेशन जाएगी। इसके बाद बरकतउल्ला विश्वविद्यालय, बागसेवनिया, आशिमा माल, मिसरोद, 11 मील, इंडस टाउन, चिनार ड्रीम सिटी, सतलापुर जोड़ होते हुए एचईजी मंडीदीप तक पहुंचेगी।