• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल: अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम के सामने व्यापारी ने की खुद को आग लगाने की कोशिश, 10 नंबर मार्केट में भारी तनाव

नगर निगम का अतिक्रमण विरोधी दस्ता शनिवार को 10 नंबर मार्केट में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करने पहुंचा था। इस दौरान एक व्यापारी ने खुद पर आग लगा ली, ज...और पढ़ें

By anuj mainaEdited By: Himadri Singh Hada
Publish Date: Sat, 11 Apr 2026 09:18:04 PM (IST)Updated Date: Sat, 11 Apr 2026 09:18:04 PM (IST)
भोपाल: अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम के सामने व्यापारी ने की खुद को आग लगाने की कोशिश, 10 नंबर मार्केट में भारी तनाव
व्यापारी ने किया आत्मदाह का प्रयास।

HighLights

  1. भोपाल के 10 नंबर मार्केट में हड़कंप।
  2. व्यापारी ने किया आत्मदाह का प्रयास।
  3. नगर निगम की कार्रवाई का खौफनाक विरोध

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। नगर निगम का अतिक्रमण विरोधी दस्ता शनिवार को 10 नंबर मार्केट में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करने पहुंचा था। इस दौरान एक व्यापारी ने खुद पर आग लगा ली, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, 10 नंबर मार्केट के पार्किंग क्षेत्र में बीते कुछ दिनों से एक ठेला लगाया जा रहा था। नगर निगम के अतिक्रमण विरोधी दस्ते द्वारा ठेला न लगाने को लेकर उसे समझाइश दी जा रही थी, लेकिन इसके बाद भी उसने ठेला नहीं हटाया।

कार्रवाई के विरोध में खुद को किया आग के हवाले

शनिवार को जब निगम का अतिक्रमण विरोधी दस्ता यहां से अतिक्रमण हटाने पहुंचा और अमले ने एक व्यापारी के ठेले को हटाया, तो उसने कार्रवाई का विरोध किया। व्यापारी का आरोप था कि अतिक्रमण अमले द्वारा कुछ लोगों के ऊपर ही पक्षपातपूर्ण कार्रवाई की जा रही है।


इसी कार्रवाई से नाराज होकर उसने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए व्यापारी के ऊपर पानी डालकर आग को बुझाया। हालांकि, आग की वजह से व्यापारी का हाथ और गला जल गया।

बाजार में अफरा-तफरी और व्यापारियों में आक्रोश

घटना के बाद बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और व्यापारियों में भारी आक्रोश देखने को मिला। घायल व्यापारी को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। नगर निगम के अतिक्रमण विरोधी दस्ते पर इससे पहले भी पक्षपातपूर्ण तरीके से कार्रवाई करने के आरोप लगते रहे हैं।

करीब एक माह पूर्व पुराने भोपाल में भी जब निगम का अमला कार्रवाई करने पहुंचा था, तब व्यापारियों ने कुछ चिह्नित लोगों का ही अतिक्रमण हटाने का आरोप लगाया था। व्यापारियों का कहना है कि नगर निगम के कर्मचारी ही रुपये लेकर अतिक्रमण करवाते हैं और जो रुपये नहीं देते, उन पर कार्रवाई की जाती है।

नगर निगम का पक्ष

इस मामले में अतिक्रमण अधिकारी सृष्टि भदौरिया का कहना है कि व्यापारी ने हाल ही में 10 नंबर पार्किंग में ठेला लगाना शुरू किया था। कुछ पुरानी दुकानें भी यहां लगती हैं। हमारी कोशिश रहती है कि नया अतिक्रमण न होने दिया जाए। इसलिए उसे बीते 10 दिन से ठेला न लगाने की समझाइश दी जा रही थी। इसके बाद भी उसने ठेला नहीं हटाया था। जब अमला ठेला हटाने गया, तो उसने आग लगा ली।