• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

MP Ayushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना में लापरवाही पर 11 अस्पतालों से 7 दिन में मांगा जवाब, मान्यता पर संकट

आयुष्मान भारत ‘निरामयम्’ योजना के तहत उपचार संबंधी प्रकरण टीएमएस पोर्टल पर दर्ज नहीं करने पर 11 अस्पतालों को नोटिस जारी किया गया है।

By mukesh vishwakarmaEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Fri, 11 Sep 2026 08:59:18 PM (IST)Updated Date: Fri, 11 Sep 2026 08:59:18 PM (IST)
MP Ayushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना में लापरवाही पर 11 अस्पतालों से 7 दिन में मांगा जवाब, मान्यता पर संकट
प्रतीकात्मक फोटो।

HighLights

  1. आयुष्मान भारत ‘निरामयम्’ योजना के तहत उपचार में गड़बड़ी
  2. मध्य प्रदेश के 11 अस्पतालों को नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब
  3. जवाब असंतोषजनक पाए जाने पर डी-इम्पैनलमेंट की कार्रवाई होगी

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। आयुष्मान भारत ‘निरामयम्’ योजना के तहत हितग्राहियों के उपचार संबंधी प्रकरण टीएमएस पोर्टल पर दर्ज नहीं करने वाले 11 अस्पतालों से सात दिन में जवाब तलब किया गया है।

पिछले छह माह के आंकड़ों के विश्लेषण में लापरवाही सामने आने के बाद सीईओ अरविंद शाह ने संबंधित अस्पतालों को स्पष्ट, तथ्यात्मक और संतोषजनक स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं।

इन अस्पतालों को किया तलब

बड़वानी - मनोरमा हॉस्पिटल

भोपाल - गणपति हॉस्पिटल, हक मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल, नवोदय हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर और शल्य ज्वाइंट केयर

ग्वालियर - मेट्रो न्यूरो हॉस्पिटल

इंदौर - आर्थ्रोस क्लिनिक

नीमच - रामनिवास ऐरन हॉस्पिटल

रीवा - रेवांचल हेल्थ केयर एंड नर्सिंग होम

शाजापुर - श्री डीपी केयर हॉस्पिटल

टीकमगढ़ - न्यू सिटी हॉस्पिटल

यह भी पढ़ें- भोपाल के सिद्धांता और सृष्टि अस्पताल पर बड़ी कार्रवाई: आयुष्मान योजना से निलंबित, भुगतान पर भी रोक

सात दिन में देना है जवाब

निर्धारित सात दिन में जवाब नहीं देने या स्पष्टीकरण असंतोषजनक पाए जाने पर संबंधित अस्पतालों का डी-इम्पैनलमेंट किया जा सकता है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि योजना के हितग्राहियों के उपचार और उनके अधिकारों से जुड़ी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।