नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल । उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल स्थित फरीदाबाद रेलवे स्टेशन के री-डेवलपमेंट कार्य के चलते भोपाल मंडल से गुजरने वाले रेल यात्रियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। हजरत निजामुद्दीन-पलवल रेलखंड के फरीदाबाद स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर 2 और 3 और लाइन 4 व 5 पर बड़े पैमाने पर पावर और ट्रैफिक ब्लाक लिया जा रहा है।
इसके चलते भोपाल और इटारसी स्टेशनों से होकर चलने वाली 15 प्रमुख ट्रेनों का फरीदाबाद स्टेशन पर ठहराव 15 अक्टूबर तक के लिए अस्थायी रूप से रद कर दिया गया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, सुरक्षित परिचालन और निर्माण कार्य में तेजी लाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।
डाउन दिशा में इन ट्रेनों का नहीं होगा ठहराव
मालवा एक्सप्रेस (12919): 31 अगस्त से 14 अक्टूबर तक।
उज्जैनी एक्सप्रेस (14309 व 14317): 31 अगस्त से 14 अक्टूबर तक।
जीटी एक्सप्रेस (12615): 30 अगस्त से 13 अक्टूबर तक।
पुरी-ऋषिकेश एक्सप्रेस (18477): 30 अगस्त से 13 अक्टूबर तक।
केरल एक्सप्रेस (12625): 30 अगस्त से 13 अक्टूबर तक।
पुणे-जम्मूतवी एक्सप्रेस (11077): 31 अगस्त से 14 अक्टूबर तक।
अप दिशा में यह गाड़ियां नहीं रुकेंगी
पंजाब मेल (12138), कटरा-जबलपुर (11450), अंडमान एक्सप्रेस (16032) व हिमसागर एक्सप्रेस (16318): 31 अगस्त से 14 अक्टूबर तक।
मालवा एक्सप्रेस (12920), अमृतसर-इंदौर (19326), हरिद्वार-बांद्रा (19020) व ऊना हिमाचल-इंदौर (19308): 1 सितंबर से 15 अक्टूबर तक।
139 पर लें जानकारी
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे फरीदाबाद स्टेशन पर किए गए इन बदलावों को ध्यान में रखकर ही अपनी यात्रा की योजना बनाएं।
किसी भी असुविधा से बचने के लिए यात्रा शुरू करने से पहले नेशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम ऐप अथवा रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर ट्रेनों के ठहराव की पुष्टि अवश्य कर लें।