• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

Ladli Behna Yojana: आ गई तारीख... इस दिन लाडली बहनों के खाते में आएंगे 1500 रुपये

प्रदेश की एक करोड़ 25 लाख 22 हजार 542 लाड़ली बहनों के बैंक खातों में 1,835 करोड़ 67 लाख 29 हजार 250 रुपये की राशि सिंगल क्लिक से अंतरित की जाएगी।

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Mon, 11 May 2026 08:00:11 PM (IST)Updated Date: Mon, 11 May 2026 08:00:11 PM (IST)
Ladli Behna Yojana: आ गई तारीख... इस दिन लाडली बहनों के खाते में आएंगे 1500 रुपये
लाड़ली बहना योजना की किस्त इस दिन होगी जारी।

HighLights

  1. लाड़ली बहना योजना की किस्त 13 मई को होगी जारी
  2. सीएम सिंगल क्लिक से अंतरित करेंगे ₹1,835 करोड़
  3. लाड़ली बहना योजना पर सरकार का फोकस बरकरार

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 13 मई को नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव से ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’ की 36वीं किस्त जारी करेंगे। प्रदेश की एक करोड़ 25 लाख 22 हजार 542 लाड़ली बहनों के बैंक खातों में 1,835 करोड़ 67 लाख 29 हजार 250 रुपये की राशि सिंगल क्लिक से अंतरित की जाएगी।

जून 2023 में शुरू की गई इस महत्वाकांक्षी लाड़ली बहना योजना में अप्रैल 2026 तक 35 मासिक किस्तों का सफलतापूर्वक अंतरण किया जा चुका है। मई 2026 में योजना की 36वीं किस्त जारी होगी।

कुल संचयी व्यय और डीबीटी के माध्यम से भुगतान

जून 2023 से अप्रैल 2026 तक महिलाओं के खातों में कुल 55,926.51 करोड़ रुपये की राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से जमा की जा चुकी है। योजना के प्रारंभ में प्रत्येक पात्र महिला को 1,000 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाते थे। अक्टूबर 2023 में इसे बढ़ाकर 1,250 रुपये प्रतिमाह किया गया। इसके बाद नवंबर 2025 से राशि में पुनः वृद्धि कर इसे 1,500 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया।


सामाजिक सुरक्षा और अतिरिक्त सहायता का प्रावधान

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत कम राशि प्राप्त करने वाली महिलाओं को भी इस योजना के माध्यम से अतिरिक्त सहायता देकर कुल देय राशि सुनिश्चित की जा रही है। लाड़ली बहना योजना पर राज्य सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 में 14,726.05 करोड़ रुपये, वर्ष 2024-25 में 19,051.39 करोड़ रुपये तथा वर्ष 2025-26 में 20,318.53 करोड़ रुपये की राशि व्यय की गई।

यह भी पढ़ें- जिस मिलावटी हल्दी से बीमार हुए दूल्हा-दुल्हन, उसकी होगी जांच, कारखानों में चल रहा मिलावट का बड़ा कारोबार

वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट और व्यय

वर्ष 2026-27 में अप्रैल 2026 तक 1,830.54 करोड़ रुपये की राशि व्यय की गई है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए लाडली बहना योजना में 23,882.81 करोड़ रुपये का बजट प्रविधान किया गया है।