भोपाल में चाय-कॉफी फ्रेंचाइजी के नाम पर 16 लाख की ठगी, टीटी नगर पुलिस ने पति-पत्नी समेत 3 पर दर्ज किया केस
पुलिस जांच में फ्रेंचाइजी पत्नी के नाम होने की बात सामने आई। महिला की शिकायत पर पति-पत्नी समेत तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन का मामला दर्ज किया ग...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 16 Aug 2026 01:23:31 PM (IST)Updated Date: Sun, 16 Aug 2026 01:27:08 PM (IST)
प्रतीकात्मक फोटो।HighLights
- फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर 16 लाख लिए
- सौदा अटकने पर 32 लाख लौटाने का था दावा
- आरोपियों पर धोखाधड़ी और गबन का मामला दर्ज
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। टीटी नगर पुलिस ने रेस्टोरेंट फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर महिला से 16 लाख रुपये लेने के मामले में दंपति समेत तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन का प्रकरण दर्ज किया है।
शिकायत लालघाटी निवासी रिद्धी जैन (36) ने फरवरी 2026 में की थी। पुलिस के अनुसार, चूना भट्टी स्थित चाय-कॉफी फ्रेंचाइजी का सौदा विवेक कुमार द्विवेदी ने रिद्धी के कार्यालय में कराया था।
पैसे लौटाने में आनाकानी
जुलाई 2025 में अनुबंध के तहत महिला ने 16 लाख रुपये दिए। तय हुआ था कि सौदा अटकने पर अगस्त के बाद उसे 32 लाख रुपये लौटाए जाएंगे। रकम लेने के बाद विवेक टालमटोल करने लगा।
जांच में पता चला कि फ्रेंचाइजी उसके बजाय पत्नी अंजली मिश्रा के नाम थी। विवेक के भाई विनय द्विवेदी ने भी महिला को आश्वासन दिए, जिसके चलते पुलिस ने उसे भी आरोपी बनाया है।