• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल से गुजरने वाली 22 ट्रेनें पूरी तरह कैंसिल, अक्टूबर में 23 के रूट बदले; बीना, कसारा और कोटा में काम का असर

अक्टूबर में बीना-आगासौद यार्ड रीमॉडलिंग, कसारा में तीसरी रेल लाइन और कोटा जंक्शन के कार्यों के कारण भोपाल मंडल की 22 ट्रेनें रद रहेंगी।

By Digital DeskEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Fri, 02 Oct 2026 04:04:53 PM (IST)Updated Date: Fri, 02 Oct 2026 04:04:53 PM (IST)
भोपाल से गुजरने वाली 22 ट्रेनें पूरी तरह कैंसिल, अक्टूबर में 23 के रूट बदले; बीना, कसारा और कोटा में काम का असर
प्रतीकात्मक

HighLights

  1. जंक्शन के कार्यों के कारण भोपाल मंडल की 22 ट्रेनें रद्द रहेंगी
  2. पुष्पक, कुशीनगर, पंजाब मेल, राजधानी समेत कई ट्रेनों के रूट बदले
  3. इटारसी-भोपाल एक्सप्रेस 9 से 15 अक्टूबर तक दमोह से ही शॉर्ट टर्मिनेट और ओरिजिनेट होगी

डिजीटल डेस्क, भोपाल। अक्टूबर माह में भोपाल मंडल से गुजरने वाले रेल यात्रियों के लिए असुविधाजनक खबर है। रेलवे द्वारा अलग-अलग इंफ्रास्ट्रक्चर विकास और रीमॉडलिंग कार्यों के चलते भोपाल रेल मंडल से होकर चलने वाली 22 ट्रेनों को पूरी तरह निरस्त कर दिया गया है।

इसके अलावा 23 ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है, जबकि दो ट्रेनें आंशिक रूप से निरस्त (शॉर्ट टर्मिनेट/ओरिजिनेट) रहेंगी।

पश्चिम मध्य रेलवे के अनुसार बीना-आगासौद यार्ड रीमॉडलिंग, कसारा में तीसरी रेल लाइन के निर्माण और कोटा जंक्शन पर चल रहे इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों के कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। बीना स्टेशन पर प्री-एनआई/एनआई कार्य और आगासौद यार्ड के काम के चलते दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के कुल 12 फेरे भी निरस्त किए गए हैं।


प्रमुख निरस्त ट्रेनें (15-16 अक्टूबर तक)

इंटरसिटी व राज्यरानी: 12197/12198 भोपाल-ग्वालियर इंटरसिटी (15 अक्टूबर तक), 22161/22162 भोपाल-दमोह राज्यरानी एक्सप्रेस (9 से 16 अक्टूबर) और 22163/22164 भोपाल-खजुराहो महामना एक्सप्रेस (15 अक्टूबर)।

श्रीधाम व मेमू ट्रेनें:12191/12192 हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर श्रीधाम एक्सप्रेस (14-15 अक्टूबर तक), 64617/64618 बीना-ललितपुर मेमू, 61619/61620 बीना-कटनी मुड़वारा मेमू, 61611/61612 और 61625/61626 बीना-रूठियाई मेमू।

एक्सप्रेस व स्पेशल गाड़ियां: 11085/11086 ग्वालियर-एसएमवीटी बेंगलुरु एक्सप्रेस, 01925/01926 कानपुर सेंट्रल-मदुरै स्पेशल और 04149/04150 प्रयागराज-यशवंतपुर स्पेशल।

3 ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित, 2 आंशिक निरस्त

आंशिक निरस्त: ट्रेन संख्या 11271/11272 इटारसी-भोपाल-इटारसी एक्सप्रेस 9 से 15 अक्टूबर तक दमोह स्टेशन पर ही शॉर्ट टर्मिनेट व ओरिजिनेट होगी। दमोह से भोपाल के बीच इसका संचालन बंद रहेगा।

बदले रूट से चलेंगी ट्रेनें: कसारा में तीसरी लाइन के काम के कारण पुष्पक एक्सप्रेस (12533), कुशीनगर एक्सप्रेस (22537), पंजाब मेल (12137), सीएसएमटी-निजामुद्दीन राजधानी (22221), एलटीटी-गोरखपुर और एलटीटी-लखनऊ जैसी प्रमुख ट्रेनें कल्याण-करजत-पुणे-मनमाड या जलगांव-बसई रोड होकर डायवर्ट की गई हैं।

कोटा यार्ड का असर: 18 अक्टूबर तक कोटा के प्लेटफॉर्म-3 पर काम चलने से बीना-कोटा पैसेंजर सोगरिया स्टेशन तक ही चलेगी। वहीं भोपाल-जोधपुर और जबलपुर-अजमेर एक्सप्रेस कोटा जंक्शन के बजाय गुरला-सोगरिया बायपास मार्ग से गुजरेंगी।

यह भी पढ़ें- कोटा जाने वाले यात्री ध्यान दें! बीना-कोटा ट्रेन अब सोगरिया में ठहरेगी, भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस का भी बदला रूट

हमसफर एक्सप्रेस के कैंसिलेशन में संशोधन

रेलवे ने स्पष्ट किया है कि गाड़ी संख्या 22169/22170 रानी कमलापति-संतरागाछी-रानी कमलापति हमसफर एक्सप्रेस का अक्टूबर माह का निरस्तीकरण रद्द कर दिया गया है। यह ट्रेन अक्टूबर में अपने निर्धारित समय पर सामान्य रूप से चलेगी। अब इस ट्रेन का 9 व 10 दिसंबर 2026 का फेरा निरस्त रहेगा।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि स्टेशन के लिए निकलने से पहले 'रेल मदद 139', NTES ऐप या नेशनल ट्रेन पूछताछ प्रणाली के माध्यम से अपनी ट्रेन का रनिंग स्टेटस और मार्ग अवश्य जांच लें।