
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों के फेरबदल की नवीन सूची जारी की है। मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल द्वारा 27 अक्टूबर 2026 को जारी इस आदेश के तहत सागर, देवास और सिवनी जिलों के कलेक्टरों सहित कुल 5 वरिष्ठ IAS अधिकारियों की नवीन पदस्थापनाएं की गई हैं।

जारी आदेश के तहत सागर, देवास और सिवनी में नए जिला कलेक्टरों की तैनाती की गई है, जबकि कुछ अधिकारियों को मंत्रालय और राज्य पर्यटन विकास निगम में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
| क्र. | अधिकारी का नाम एवं बैच | वर्तमान पदस्थापना | नवीन पदस्थापना |
1
|
प्रतिभा पाल (2012)
|
कलेक्टर, जिला सागर
|
प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम, भोपाल (अपर सचिव के समकक्ष)
|
2
|
नेहा मीना (2014)
|
कलेक्टर, जिला सिवनी
|
कलेक्टर, जिला देवास
|
3
|
दिलीप कुमार यादव (2014)
|
प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम, भोपाल
|
कलेक्टर, जिला सागर
|
4
|
ऋतुराज (2015)
|
कलेक्टर, जिला देवास
|
उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग
|
5
|
अंजू अरूण कुमार (2017)
|
उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग
|
कलेक्टर, जिला सिवनी
|
मुख्य सचिव द्वारा जारी इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को अपनी नवीन पदस्थापना वाले स्थानों पर शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
शासन ने इस आदेश की प्रतिलिपि भारत सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT), राज्यपाल के प्रमुख सचिव, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव और संबंधित विभागों के सचिवों को आवश्यक विधिक व प्रशासनिक कार्यवाही हेतु प्रेषित कर दी है।