• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

रेडिसन में 50 किलो सड़े आलू, सयाजी में एक्सपायरी चिकन-फिश तो पलाश में मिले खराब मशरूम, भोपाल के नामी होटलों का 'बुरा' हाल

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के फाइव और थ्री स्टार होटलों में महंगा खाना खाने वाले ग्राहकों की सेहत से खिलवाड़ का मामला सामने आया है।

By Madanmohan malviyaEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Sat, 26 Sep 2026 09:42:39 AM (IST)Updated Date: Sat, 26 Sep 2026 09:42:39 AM (IST)
रेडिसन में 50 किलो सड़े आलू, सयाजी में एक्सपायरी चिकन-फिश तो पलाश में मिले खराब मशरूम, भोपाल के नामी होटलों का 'बुरा' हाल
पिछले दिनों खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई के दौरान एक बड़े रेस्टोरेंट में गंदगी मिली थी - खाद्य विभाग

HighLights

  1. भोपाल के नामी होटलों में मिला सड़ा मीट और एक्सपायरी सामान
  2. रेडिसन में सड़े आलू तो सयाजी में एक्सपायरी चिकन मिला है
  3. फिर भी बड़े होटलों के लाइसेंस पर नहीं चला खाद्य विभाग का डंडा

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। राजधानी के फाइव और थ्री स्टार होटलों में महंगा खाना खाने वाले ग्राहकों की सेहत से खिलवाड़ का मामला सामने आया है। खाद्य सुरक्षा प्रशासन के पिछले दिनों चले औचक निरीक्षण में शहर के नामी होटलों की रसोई में सड़ा, एक्सपायरी और अस्वच्छ खाद्य पदार्थ मिले थे। कई जगह खराब सामग्री मौके पर नष्ट कराई गई और नोटिस दिए गए, लेकिन बड़े होटलों के फूड लाइसेंस निलंबित नहीं किए गए।

दूसरी ओर, सड़े मशरूम और गंभीर स्वच्छता खामियों के मामले में ड्रैगन हार्स बार एंड रेस्टोरेंट का फूड लाइसेंस निलंबित किया जा चुका है। पिछले दिनों हुई कार्रवाई के दौरान खुली पोल जानकारी के अनुसार पिछले दिनों हुई कार्रवाई के दौरान बड़ी होटलों की पोल खुलकर रखा गई। कार्रवाई के दौरान होटल रेडिसन की जांच में 50 किलो सड़े आलू, बिना मार्क की ब्रेड और फ्रोजन मीट के पैकेट पर खून के धब्बे मिले थे, जबकि होटल के कमरों की डस्टबिन भी बिना ढक्कन के पाई गईं।


होटल सयाजी में एक्सपायरी डेट के बाद भी चिकन और फिश का इस्तेमाल किया जा रहा था। टीम को मीट प्रोसेसिंग और बिक्री से जुड़े जरूरी लाइसेंस तथा पीने के पानी की शुद्धता रिपोर्ट भी उपलब्ध नहीं कराई गई। होटल पलाश में आठ पैकेट सड़े मशरूम, बिना लेबल का चिकन मसाला और एक्सपायरी आटा मिला। वहीं राजहंस होटल की रसोई में भी सड़े मशरूम का पैकेट मिला। भोजपुर रोड स्थित द सेलेस्टियल पार्क में 20 किलो सड़ी प्याज और एक्सपायरी मसाले मिले।

रंजीत रिजार्ट में गंदे बर्तनों में खाद्य सामग्री परोसी जा रही थी और खुले डस्टबिन मिले। गुरु कृपा फूड एंड कैटर्स की रसोई में चार कॉकरोच, गंदगी में रखे धुले बर्तन और एक्सपायरी खाद्य सामग्री मिली। अमानते रेस्टोरेंट के फ्रीजर में रखी बदबूदार दाल मखनी नष्ट कराई गई थी।

इनका कहना है

होटलों से बरामद खराब सामग्री को नष्ट करवा दिया गया है, जबकि एक्सपायरी खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। शिवराज पावक, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी।