• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल, सीहोर और विदिशा के यात्रियों को सौगात, चेन्नई-जोधपुर के लिए मिलेगी अतिरिक्त ट्रेन, देखें समय और तारीख

Festival Special Train: भोपाल और आसपास के यात्रियों के लिए राहत की खबर है। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने जोधपुर–चेन्नई–जोधपुर के बीच 0...और पढ़ें

By anjali tomarEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Mon, 14 Sep 2026 07:57:33 PM (IST)Updated Date: Mon, 14 Sep 2026 07:57:33 PM (IST)
भोपाल, सीहोर और विदिशा के यात्रियों को सौगात, चेन्नई-जोधपुर के लिए मिलेगी अतिरिक्त ट्रेन, देखें समय और तारीख
24 कोचों वाली पूजा स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल जारी।

HighLights

  1. भोपाल, सीहोर और विदिशा के यात्रियों को सौगात
  2. 24 कोचों वाली पूजा स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल जारी
  3. राजस्थान से तमिलनाडु तक मिलेगा सीधा फायदा

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। त्योहारी सीजन में भोपाल और आसपास के यात्रियों के लिए राहत की खबर है। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने जोधपुर–चेन्नई–जोधपुर के बीच 09-09 ट्रिप साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

यह ट्रेन भोपाल मंडल के गुना, बीना, भोपाल और इटारसी स्टेशनों से होकर गुजरेगी। इससे इन शहरों के यात्रियों को राजस्थान, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश और तमिलनाडु के लिए अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी।

जोधपुर-चेन्नई पूजा स्पेशल का टाइम टेबल

जोधपुर से चेन्नई जाने वाली ट्रेन 3 अक्टूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार चलेगी। जोधपुर से रात 9:20 बजे रवाना होकर यह अगले दिन सुबह 9:25 बजे गुना, 11:45 बजे बीना, दोपहर 3 बजे भोपाल और शाम 5:10 बजे इटारसी पहुंचेगी। वापसी में चेन्नई से ट्रेन 6 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार चलेगी। यह इटारसी, भोपाल, बीना और गुना होकर जोधपुर पहुंचेगी।


यह भी पढ़ें- एमपी में SISF की 3 नई बटालियन का होगा गठन, बल की क्षमता 2 हजार से बढ़कर 5 हजार होगी, मंदिरों में तैनात होंगे होमगार्ड

त्योहारी सीजन में यात्रियों को मिलेगी राहत

इस ट्रेन का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि दीपावली और अन्य त्योहारों के दौरान नियमित ट्रेनों में सीटों की कमी और भीड़ से यात्रियों को कुछ राहत मिल सकेगी। भोपाल, सीहोर, विदिशा, नर्मदापुरम और आसपास के क्षेत्रों के यात्री भोपाल या इटारसी से इस अतिरिक्त सेवा का लाभ ले सकेंगे। ट्रेन में 24 आईसीएफ कोच होंगे, जिनमें एसी और स्लीपर श्रेणी के कोच शामिल हैं।