• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुंबई के व्यापारी ने मंगाए एक करोड़ के फल, रकम मांगी तो भोपाल के कारोबारी को मारपीट कर भगाया

भोपाल के जहांगीराबाद इलाके में रहने वाले फल कारोबारी का मुंबई में आरोपित से परिचय हुआ था। फल कारोबारी विदेशों से महंगे फल मंगाकर यहां सप्लाई करता है। ...और पढ़ें

By Ravindra SoniEdited By: Ravindra Soni
Publish Date: Tue, 13 Aug 2024 03:51:45 PM (IST)Updated Date: Tue, 13 Aug 2024 03:51:45 PM (IST)
मुंबई के व्यापारी ने मंगाए एक करोड़ के फल, रकम मांगी तो भोपाल के कारोबारी को मारपीट कर भगाया
व्यापारी के साथ धोखाधड़ी (प्रतीकात्मक चित्र)

HighLights

  1. आयातित फलों का कारोबार करता है पीड़ित व्यापारी।
  2. आरोपित व्यापारी नबी मुंबई का रहने वाला हे।
  3. निशातपुरा पुलिस कर रही मामले की छानबीन।

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल Bhopal Crime News: करोंद सब्जी मंडी में एक कारोबारी को मुंबई के एक व्यापारी पर भरोसा करना महंगा पड़ गया। कारोबारी ने करीब एक करोड़ रुपये से ज्यादा के फल व्यापारी को मुंबई भेज दिए। उन्हें पता था कि व्यक्ति भरोसे वाला है, लेकिन फल मिलते ही उसका रंग बदल गया। कारोबारी ने जब अपने सौदे की रकम मांगी तो उसने मारपीट कर भगा दिया। पीड़ित व्यापारी की शिकायत पर निशातपुरा पुलिस ने धोखाधड़ी की धाराओं में एफआइआर दर्ज कर ली है।

यह है मामला

पुलिस के मुताबिक 54 वर्षीय जैनुल आफदीन जहांगीराबाद इलाके में रहते हैं। वे कीवी, इंपोर्टेड सेव जैसे महंगे फलों का कारोबार करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि आरोपित महजर मंजूर उर्फ दानिश खान नवी मुंबई में रहता है। कारोबार के सिलसिले में मुंबई जाने पर उनकी उससे पहचान हुई। जैनुल ने महजर को बताया था कि उनका फलों का कारोबार है। वे विदेश से फल बुलाकर व्यापारियों को देते हैं।


आरोपित ने उनकी इसी बात का फायदा उठाया और उनसे एक करोड़ चार लाख रुपये के फल मंगवाए। महजर के बताए पते पर उन्होंने फरवरी को फल भेज दिए, बदले में महजर ने केवल 21 लाख 50 हजार रुपये ही दिए। बाद में बाकी रुपये देने से मना कर दिया। जब जैनुल मुंबई पहुंचे तो मजहर से अपने रुपये मांगे। इस पर वह भड़क गया और मारपीट करते हुए उन्हें भगा दिया। बाद में उन्होंने इसकी शिकायत थाने में कर दी।