• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आधी रात को कबाड़ी की दुकान में लगा दी थी आग, दो के खिलाफ प्रकरण दर्ज

फरियादी और आरोपित की दुकानें एक ही बिल्डिंग में हैं। बिल्डिंग की बिक्री को लेकर उनके बीच विवाद भी हुआ था। दोनों आरोपित प्रॉपर्टी का काम करते हैं। फिलह...और पढ़ें

By Anand dubeyEdited By: Ravindra Soni
Publish Date: Sat, 30 Nov 2024 12:05:57 PM (IST)Updated Date: Sat, 30 Nov 2024 12:05:57 PM (IST)
आधी रात को कबाड़ी की दुकान में लगा दी थी आग, दो के खिलाफ प्रकरण दर्ज
दुकान में आग (प्रतीकात्मक चित्र)

HighLights

  1. निशातपुरा थाना इलाके में हुई वारदात।
  2. पुलिस को सीसीटीवी से मिला था सुराग।
  3. पुलिस ने जांच के बाद दर्ज किया प्रकरण।

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। राजधानी के निशातपुरा थाना इलाके में प्रॉपर्टी का कारोबार करने वाले दो लोगों ने आधी रात को अपने पड़ोसी की दुकान में आग लगा दी। सीसीटीवी से मिले अहम सुराग के बाद पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ आगजनी का केस दर्ज कर लिया है। अभी आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

निशातपुरा थाने के एसआइ श्रीकांत द्विवेदी ने बताया कि कपिला नगर निवासी यूसुफ अली की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में कबाड़ की दुकान है। उसके पास ही अयाज उर्फ मुंबई और अयाज उर्फ यूपी का प्रॉपर्टी डीलिंग का ऑफिस है। जिस बिल्डिंग में इनकी दुकानें हैं, उसकी बिक्री की बात चल रही है। इस मुद्दे पर 11 नवंबर को यूसुफ अली का अयाज उर्फ मुंबई से विवाद हो गया था।


naidunia_image

फरियादी ने जताया था संदेह

12-13 नवंबर की दरमियानी रात को यूसुफ की दुकान में अचानक आग लग गई थी। 13 नवंबर को सुबह यूसुफ ने घटना की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। उसमें संदेहियों के तौर पर दोनों पड़ोसियों का नाम भी बताया था। जांच के दौरान पुलिस को चार-पांच प्रत्यक्षदर्शी भी मिले। उन्होंने घटना के के समय प्रॉपर्टी कारोबारियों के यूसुफ की दुकान के पास मौजूद रहने की बात कही।

इसके अलावा पुलिस को 12-13 नवंबर की रात तीन बजे का एक सीसीटीवी फुटेज भी मिला, जिसमें दुकान में आग लगाए जाने की पुष्टि भी हो रही है। इस आधार पर गुरुवार को दोनों आरोपितों के खिलाफ आगजनी का केस दर्ज कर लिया गया। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।

बाइक फिसलने से किसान की मौत

उधर, गुनगा थाना इलाके में बाइक फिसलने के कारण सिर में लगी गंभीर के कारण एक किसान की मौत हो गई। घटना के समय वह हेलमेट भी नहीं पहने था। गुनगा थाना प्रभारी एचएस वर्मा ने बताया कि ग्राम रोंडिया निवासी 26 वर्षीय राजकुमार पुत्र नर्मदा प्रसाद विश्वकर्मा खेती-किसानी करता था। 22 नवंबर की शाम को वह किसी काम से ग्राम पीपलखेड़ा गया था। रात के समय वह अपनी बाइक से वापस घर लौट रहा था।

पीपलखेड़ा से कुछ दूर आगे बढ़ने के बाद रफ्तार अधिक होने से उसकी बाइक फिसल गई थी। हेलमेट नहीं पहने रहने के कारण राजकुमार के सिर में गंभीर चोट लगी थी। स्वजन ने उसे उपचार के लिए शाहजहांनाबाद स्थित एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान गुरुवार दोपहर में राजकुमार की मौत हो गई।