• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुस्लिम युवक ने हिन्दू बनकर महिला को प्रेमजाल में फंसाया, मतांतरण का बनाया दबाव, किया दुष्कर्म...आरोपी गिरफ्तार

महिला ने बताया कि मुझे कैंसर की बीमारी हो गई। उधर मुझे पता चला कि राजा का असली नाम रफीक है। इस बारे में पूछे जाने पर राजा उर्फ अतीक ने ब्लैकमेल करना श...और पढ़ें

By Anand dubeyEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Fri, 20 Jun 2025 10:20:20 PM (IST)Updated Date: Sat, 21 Jun 2025 08:06:01 AM (IST)
मुस्लिम युवक ने हिन्दू बनकर महिला को प्रेमजाल में फंसाया, मतांतरण का बनाया दबाव, किया दुष्कर्म...आरोपी गिरफ्तार
मतांतरण अधिनियम के तहत आरोपित गिरफ्तार।

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। गांधीनगर थाना पुलिस ने कैंसर पीड़ित महिला की शिकायत पर एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म, मतांतरण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। युवक ने हिंदू नाम राजा बताकर महिला को शादी का झांसा देकर संबंध बना लिए थे। बाद में महिला को पता चला कि राजा का असली नाम रफीक है। इस बारे में बात करने पर रफीक उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव भी बनाने लगा था। इस दौरान रफीक ने महिला से डेढ़ लाख रुपये भी हड़प लिए थे।

मुस्लिम युवक ने हिंदू महिला को फंसाया

गांधी नगर थाना पुलिस के मुताबिक पति से अनबन के साथ 32 वर्षीय युवती क्षेत्र में अपने बच्चे के साथ निजी मकान में रहती है। उसने घर पर ही किराना दुकान खोल रखी है। महिला ने गुरुवार रात थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। उसमें बताया कि वह पांच वर्ष से पति से अलग रह रही है। उसकी दुकान पर मोहल्ले में रहने वाला युवक खरीदारी करने आया करता था। वह खुद को हिंदू और नाम राजा बताता था। पेशे से ऑटो चालक ने महिला से बातचीत करते हुए परिचय बढ़ाया। साथ ही शादी करके बेटे को भी अपनाने का झांसा दिया।


शांदी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

10 जनवरी 2022 को राजा महिला के घर पहुंचा और डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में वह शादी करने की बात कहते हुए उसका शोषण करने लगा। कुछ दिन बाद राजा ने महिला से कहकर अपने लिए डेढ़ लाख रुपये में नया ऑटो फाइनेंस करवा लिया। उसकी किस्त भी महिला को जमा करना पड़ती थी। सितंबर 2024 में लोन पूरा हो गया। उसके बाद राजा ने ऑटो की मरम्मत के लिए रुपयों की मांग की। तब महिला ने एक निजी बैंक से उसे उसे 1, 40, 000 रुपये फाइनेंस करवा दिए।

युवक ने धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव

महिला ने बताया कि इस बीच मुझे कैंसर की बीमारी हो गई। उधर मुझे पता चला कि राजा का असली नाम रफीक है। इस बारे में पूछे जाने पर राजा उर्फ अतीक ने ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। वह अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। साथ ही उसके दोस्तों के साथ भी संबंध बनाने और धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बनाने लगा। 14 जनवरी 2025 को भी राजा ने बच्चे को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। गांधी नगर थाना प्रभारी बिजेंद्र मर्सकोले ने बताया कि महिला की शिकायत पर राजा उर्फ रफीक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।