डेढ़ साल की बच्ची का 'काल' बना नीम का पेड़, कच्चे मकान पर गिरने से हुई मौत
घटना के समय बच्ची घर में सो रही थी। पेड़ गिरने से कच्चा मकान धराशायी हो गया। घर की छान-छप्पर में पर रखा एक पत्थर टूटकर बच्ची पर गिर गया। पेड़ गिरने की चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने टहनियां हटाकर घर में फंसे लोगों को बाहर निकाला। उपचार के दौरान दोपहर में बच्ची की मौत हो गई।
Publish Date: Sun, 22 Jun 2025 09:25:32 PM (IST)
Updated Date: Sun, 22 Jun 2025 09:25:32 PM (IST)
पड़े गिरने से बच्ची की मौत। नईदुनिया न्यूज, मुंगावली। अशोकनगर के मुंगावली की डिपो कॉलोनी में रविवार सुबह एक दुखद घटना सामने आई। सुबह करीब 5 बजे एक पुराना नीम का पेड़ कच्चे मकान पर गिर गया। इस हादसे में जय सिंह जादव की ढाई साल की बेटी स्वार्थी जादव गंभीर रूप से घायल हो गई।
घर में सो रही थी बच्ची
परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना के समय बच्ची घर में सो रही थी। पेड़ गिरने से कच्चा मकान धराशायी हो गया। घर की छान-छप्पर में पर रखा एक पत्थर टूटकर बच्ची पर गिर गया। पेड़ गिरने की चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने टहनियां हटाकर घर में फंसे लोगों को बाहर निकाला।