• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

सिंगापुर से नॉन शेड्यूल उड़ान पहुंची भोपाल, 57 लोगों को लेकर पहुंचा बोइंग 757 विमान, 11 अक्तूबर को होगी वापसी

भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर सिंगापुर से एक नॉन शेड्यूल उड़ान लैंड हुई। इसमें 57 पर्यटक सवार थे। एयरपोर्ट अथारिटी की सूचना पर कस्टम एवं इमिग्रेशन दल ...और पढ़ें

By dilip mangtaniEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Sat, 10 Oct 2026 09:55:41 AM (IST)Updated Date: Sat, 10 Oct 2026 09:55:41 AM (IST)
सिंगापुर से नॉन शेड्यूल उड़ान पहुंची भोपाल, 57 लोगों को लेकर पहुंचा बोइंग 757 विमान, 11 अक्तूबर को होगी वापसी
सिंगापुर से आई नॉन शेड्यूल उड़ान के यात्रियों ने एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन प्रक्रिया पूरी कराई।

HighLights

  1. सिंगापुर से नॉन शेड्यूल उड़ान पहुंची भोपाल
  2. 57 लोगों को लेकर पहुंचा बोइंग 757 विमान
  3. पहली नियमित इंटरनेशनल उड़ान जल्द शुरू होगी

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर सिंगापुर से एक नॉन शेड्यूल उड़ान लैंड हुई। इसमें 57 पर्यटक सवार थे। एयरपोर्ट अथारिटी की सूचना पर कस्टम एवं इमिग्रेशन दल एयरपोर्ट पहुंचा और यात्रियों की जांच की। बोइंग 757 विमान में फ्लाइट क्रू दल भी भोपाल में उतरा। इस अंतरराष्ट्रीय गैर-अनुसूचित उड़ान के संचालन के लिए विमानतल पर आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। अंतरराष्ट्रीय उड़ान के यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सीमा शुल्क और आव्रजन संबंधी सेवाएं भी सुचारु रूप से उपलब्ध कराई गईं।

एयरपोर्ट अथॉरिटी ने अंतरराष्ट्रीय उड़ान के लिए आवश्यक समन्वय एवं व्यवस्थाएं कीं ताकि यात्रियों और विमान के चालक दल के सदस्यों की आगमन प्रक्रिया पूरी हो सकी। यह विमान अब 11 अक्टूबर को वापस सिंगापुर रवाना होगा। शारजाह-दुबई उड़ान का इंतजार राजधानी से अब नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू होने की उम्मीद दिखाई दे रही है। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव द्वारा भोपाल से अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवाएं शुरू करने की घोषणा के बाद इस दिशा में संभावनाओं को लेकर चर्चाएं तेज हैं।


राजा भोज एयरपोर्ट पर पिछले एक साल में करीब दो दर्जन इंटरनेशनल नान शेड्यूल उड़ानों का संचालन हुआ है। एयरपोर्ट को कस्टम दर्जा पहले ही मिल चुका है। नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू होना शहर के हवाई संपर्क के विस्तार की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दुबई-शारजाह उड़ान शुरू होने से भोपाल के यात्रियों को विदेश यात्रा के लिए बेहतर विकल्प मिल सकते हैं। साथ ही, व्यापार, पर्यटन और औद्योगिक गतिविधियों को भी लाभ मिलने की संभावना है।

विंटर में इंटरनेशनल की उम्मीद हमारे पास इंटरनेशनल स्तर की सभी सुविधाएं हैं। नान शेड्यूल उड़ानों का संचालन लगातार हो रहा है। इस विंटर सीजन में शारजाह, दुबई उड़ान शुरू होने की संभावना है। हमनें कंपनियों को स्लाट देने की पेशकश की है।- आलोक त्रिपाठी, एयरपोर्ट डायरेक्टर।