
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। राजधानी में आवारा श्वानों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। वार्ड 78 करोंद में एक आवारा श्वान ने स्कूल से लौटी बच्ची पर हमला कर दिया।
बच्ची बारिश के कारण स्कूल की छुट्टी होने के बाद घर के पास दुकान जा रही थी, तभी काले श्वान ने उसे दबोच लिया।
बच्ची के चिल्लाने पर पिता मौके पर पहुंचे और श्वान को लात मारकर हटाने का प्रयास किया, लेकिन उसने बच्ची का हाथ नहीं छोड़ा।
हमले में श्वान बच्ची के हाथ का मांस नोंचकर ले गया। परिजनों के अनुसार क्षेत्र में 15 से अधिक आवारा श्वान हैं और पहले भी बच्चों पर हमला कर चुके हैं।