भोपाल में युवक की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, मालीखेड़ी में मिला शव
भोपाल में छोला थाना क्षेत्र के मालीखेड़ी में सिर पर पत्थर से वार कर युवक की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस जांच में जुटी है।
Publish Date: Wed, 25 Nov 2026 02:00:34 PM (IST)Updated Date: Wed, 25 Nov 2026 02:00:34 PM (IST)
घटनास्थल पर जांच में जुटी पुलिस। सौ-पुलिसHighLights
- छोला थाना क्षेत्र के मालीखेड़ी में वारदात
- सिर पर पत्थर से वार कर युवक की हत्या
- पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शुरू की जांच
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। राजधानी के छोला थाना क्षेत्र स्थित मालीखेड़ी में एक युवक की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। बुधवार को वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। हत्या की इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
पुलिस के अनुसार, युवक की हत्या सिर पर पत्थर से वार कर की गई है। फिलहाल मृतक की पहचान और हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही आरोपितों का पता लगाने में जुटी है।
परिजनाें को पुलिस ने दी सूचना
पुलिस ने मृतक के स्वजनों से संपर्क किया है। उनके भोपाल पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।