• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

उत्तर प्रदेश से मजदूरी के लिए आया युवक, ज्वॉइनिंग के दिन ही बूम लिफ्ट ने कुचला, बुझ गया घर का इकलौता चिराग

उत्तर प्रदेश से मजदूरी करने भोपाल आए एक 26 वर्षीय युवक की नौकरी के पहले ही दिन दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। युवक आयशर फैक्ट्री परिसर में निर्माणाधीन प...और पढ़ें

By prashant vyasEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Tue, 25 Aug 2026 06:51:17 PM (IST)Updated Date: Tue, 25 Aug 2026 06:51:17 PM (IST)
उत्तर प्रदेश से मजदूरी के लिए आया युवक, ज्वॉइनिंग के दिन ही बूम लिफ्ट ने कुचला, बुझ गया घर का इकलौता चिराग
काम के पहले ही दिन दर्दनाक हादसे में गंवाई जान।

HighLights

  1. मजदूरी की तलाश में कुशीनगर से आया था भोपाल
  2. काम के पहले ही दिन दर्दनाक हादसे में गंवाई जान
  3. भोपाल पुलिस ने लिफ्ट चालक को किया गिरफ्तार

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। उत्तर प्रदेश से मजदूरी करने भोपाल आए एक 26 वर्षीय युवक की नौकरी के पहले ही दिन दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। युवक बगरौदा औद्योगिक क्षेत्र स्थित आयशर फैक्ट्री परिसर में निर्माणाधीन प्रोजेक्ट पर काम करने पहुंचा था। सोमवार को ज्वाइनिंग के बाद दोपहर में लंच करने के पश्चात वह साइट पर तिरपाल ओढ़कर आराम कर रहा था।

इसी दौरान वहां से गुजर रही बूम लिफ्ट मशीन उसके ऊपर चढ़ गई। भारी मशीन के टायर युवक के पेट और सिर पर चढ़ने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि शव क्षत-विक्षत हो गया। कटारा हिल्स पुलिस ने मामले में लापरवाही से वाहन चलाने का प्रकरण दर्ज कर मशीन चालक को गिरफ्तार कर लिया है।


पहले ही दिन घटित हुआ दर्दनाक हादसा

पुलिस के अनुसार 26 वर्षीय विजय गौड़ मूलत: उत्तरप्रदेश में कुशीनगर जिले के निबुआ क्षेत्र का रहने वाला है। विजय कुछ दिन पहले ही मजदूरी की तलाश में भोपाल आया था। उसे बगरौदा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित आयशर कंपनी परिसर में चल रहे निर्माण कार्य में मजदूरी का काम मिला था।

सोमवार को उसका नौकरी का पहला दिन था। दोपहर में लंच के बाद विजय अपने कुछ साथियों के साथ साइट पर जमीन पर आराम कर रहा था। विजय ने धूप से बचने के लिए अपने ऊपर तिरपाल ओढ़ रखा था। इसी दौरान साइट पर चल रही बूम लिफ्ट मशीन वहां से गुजरी। तिरपाल के नीचे लेटे विजय को चालक नहीं देख सका और मशीन उसके ऊपर से गुजर गई। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें- भोपाल में ट्रेन कैंसिल होने पर नहीं लौटाए 2,110 रुपये, अब रेलवे और IRCTC को देना होगा 20 हजार का हर्जाना

सूचना पर कटाराहिल्स थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बूम लिफ्ट मशीन चालक लवकुश यादव के खिलाफ लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस हादसे के दौरान साइट पर मौजूद अन्य मजदूरों और जिम्मेदार अधिकारियों से भी पूछताछ कर रही है।

इकलौती संतान था विजय

विजय गौड़ अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। परिवार की आर्थिक मदद और मजदूरी की तलाश में वह भोपाल आया था, लेकिन नौकरी के पहले ही दिन हुए हादसे ने परिवार की उम्मीदों को तोड़ दिया। विजय की मौत की खबर मिलने के बाद कुशीनगर स्थित उसके परिवार में गहरा सदमा है।