• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP में आम आदमी पार्टी का ऑफिस बंद... 50 हजार रुपये किराया नहीं देने पर मकान मालिक ने लगाया ताला

भोपाल में आम आदमी पार्टी(Aam Aadmi Party) के मध्य प्रदेश कार्यालय को मकान मालिक ने ताला लगा दिया है। बताया जा रहा है कि पार्टी ने दो महीने का 50 हजार ...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Fri, 28 Feb 2025 01:12:20 PM (IST)Updated Date: Fri, 28 Feb 2025 01:30:38 PM (IST)
MP में आम आदमी पार्टी का ऑफिस बंद... 50 हजार रुपये किराया नहीं देने पर मकान मालिक ने लगाया ताला
मकान मालिक ने आप के इस ऑफिस में लगाया ताला।

HighLights

  1. पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष को घटना की जानकारी नहीं है।
  2. दिल्ली चुनाव में हार के बाद एमपी में पार्टी में घमासान।
  3. भोपाल में पार्टी के जिलाध्यक्ष को भी नहीं है जानकारी।

नईदुनिया प्रति‍निधि, भोपाल। आम आदमी पार्टी(आप)के प्रदेश कार्यालय पर शुक्रवार सुबह मकान मालिक ने ताला लगा दिया। बताया जा रहा है कि पार्टी ने दो महीने का 50 हजार रुपये किराया जमा नहीं किया, तो मकान मालिक ने कार्यालय पर ताला जड़ दिया।

इसे दिल्ली विधानसभा में हुई आप की हार के असर के तौर पर देखा जा रहा है। आप के प्रदेश पदाधिकारी अलग-अलग दिखाई दे रहे हैं। अंदरुनी विरोध के स्वर उठने लगे हैं। प्रदेश पदाधिकारियों के बीच आपस में अंदरुनी विवाद दिखने लगा है।


पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष बोलीं- मुझे जानकारी नहीं

naidunia_image

आप पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष रीना अग्रवाल ने बताया कि मुझे कोई जानकारी नहीं कि भोपाल सुभाष नगर में किराए से संचालित प्रदेश कार्यालय पर मकान मालिक ने ताला लगा दिया है।

भोपाल के पदाधिकारियों से जानकारी लेती हूं। इधर भोपाल जिला अध्यक्ष सीपी सिंह चौहान ने बताया कि हमारा जिला कार्यालय नरेला शंकरी जोड़ पर है। मुझे कोई ऐसी जानकारी नहीं है कि पार्टी का प्रदेश कार्यालय पर मकान मालिक ने ताला लगा दिया है।

naidunia_image

इधर कांग्रेस की कार्यशाला... 'नाम के नहीं, काम के हों पदाधिकारी'

पदाधिकारी नाम के नहीं बल्कि काम के होने चाहिए। चुनाव और सत्ता में आने पर आगे-आगे जो लोग नजर आते हैं, वे संघर्ष के दिनों में गुम हो जाते हैं। ऐसे लोगों को चिन्हित किया जाए और ऐसे लोगों को आगे बढ़ाया जाए जो पार्टी की विचारधारा के प्रति समर्पित हैं और संगठन को मजबूत बनाने के लिए काम करना चाहते हैं।

यह बात भोपाल प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को आयोजित कार्यशाला में पदाधिकारियों ने कही। साथ ही यह भी सुझाव दिया कि सर्वाधिक ध्यान संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने पर दिया जाए। प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार एवं प्रदेश सह प्रभारी संजय दत्त ने जिलों के प्रभारी एवं अध्यक्षों के साथ बैठक की।

फीडबैक लिया

सभी प्रभारियों से संगठन की गतिविधियों के बारे में फीडबैक लिया गया। प्रदेश पदाधिकारियों ने जनता से सीधा संवाद स्थापित करने, सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरुद्ध जनआंदोलन खड़ा करने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर विशेष जोर दिया।

सरकार की असफलताओं को सामने लाएंगे

इस दौरान निर्णय लिया गया कि कांग्रेस कार्यकर्ता प्रत्येक जिले और विकासखंड स्तर पर आम जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को उठाएंगे और सरकार की असफलताओं को सामने लाएंगे।

महंगाई, बेरोजगारी, किसान और आदिवासी हितों, महिला सुरक्षा और लोकतांत्रिक अधिकारों को लेकर आने वाले दिनों में आंदोलन किए जाएंगे। जनता के बीच कांग्रेस की नीतियों को मजबूती से रखें। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कांग्रेस जनता की आवाज बनकर उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ेगी।