• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Accident In Bhopal: दो बाइक आमने-सामने भिड़ीं, एक बाइक सवार की मौत, दूसरा गंभीर घायल

करोंद चौराहे के पास हुआ हादसा। शराब दुकान पर काम करता था मृतक। काम से लौटकर घर जा रहा था। घायल दूसरे बाइक सवार का हमीदिया अस्पताल में चल रहा इलाज।

By Ravindra SoniEdited By: Ravindra Soni
Publish Date: Mon, 11 Sep 2023 02:13:03 PM (IST)Updated Date: Mon, 11 Sep 2023 02:13:03 PM (IST)
Accident In Bhopal: दो बाइक आमने-सामने भिड़ीं, एक बाइक सवार की मौत, दूसरा गंभीर घायल

HighLights

  1. दुर्गा नगर का रहने वाला था मृतक।
  2. हादसे के बाद पहले उसे निजी अस्पताल ले जाया गया था, जहां से हमीदिया किया रेफर।
  3. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की।

भोपाल, नवदुनिया प्रतिनिधि। निशातपुरा थाना क्षेत्र में करोंद चौराहे के पास रविवार देर रात बाइक से जा रहे 40 वर्षीय राव साहब सिंह को सामने से आ रही एक बाइक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बुरी तरह जख्मी राव साहब को नाजुक हालत में हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं टक्कर मारने वाली बाइक सवार युवक को भी गंभीर चोट लगी है। उसका हमीदिया अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

निशातपुरा थाने के एसआइ करण सिंह ने बताया कि दुर्गानगर निवासी राव साहब सिंह शराब दुकान पर काम करता था। रविवार रात करीब 11 बजे वह दुकान से घर जा रहा था, तभी करोंद चौराहे के पास जेल की तरफ एक बाइक सवार तेज रफ्तार आया और उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे राव सड़क पर गिर पड़ा और उसके सिर में गंभीर चोट लगी। उसे लहूलुहान अवस्था में पहले नजदीकी निजी अस्पताल ले जा गया, जहां पर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हमीदिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


दूसरे बाइक सवार की हालत नाजुक

एसआइ करण सिंह ने बताया कि टक्कर मारने वाले बाइक सवार की हालत भी नाजुक है। उसे भी गंभीर चोट लगी है। उसका हमीदिया अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद पुलिस ने हादसे के कारण जानने के लिए मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। इसमें आसपास के लोगों ने टक्कर मारने वाली बाइक की रफ्तार तेज होने की बात बताई है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी निकलवा रही है, जिससे पूरा घटनाक्रम स्पष्ट हो सके। पुलिस का कहना है कि साक्ष्य मिलने के बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।