भोपाल के VIP रोड पर हादसा, रेलिंग पर चढ़ी स्कूल की बस, बच्चे और मैडम घायल
राजधानी के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर एक स्कूल बस का हादसा हो गया। हादसा में बस अनियंत्रित होकर वीआईपी रोड की रेलिंग के ऊपर चढ़ गई।
Publish Date: Sat, 28 Nov 2026 03:20:30 PM (IST)Updated Date: Sat, 28 Nov 2026 03:20:30 PM (IST)
भोपाल वीआईपी रोड पर स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त।HighLights
- भोपाल वीआईपी रोड पर स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त
- कोहेफिजा चौराहा के पास रेलिंग पर चढ़ी बस
- घायल बच्चों और शिक्षिका को भेजा अस्पताल
नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। राजधानी के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर एक स्कूल बस का हादसा हो गया। हादसा में बस अनियंत्रित होकर वीआईपी रोड की रेलिंग के ऊपर चढ़ गई।
लिटल एंजल स्कूल के बच्चे थे सवार
इस बस में लिटल एंजल स्कूल के बच्चे सवार थे। बस के रेलिंग पर चढ़ने से उसमें बैठे स्कूल के कुछ बच्चे और एक मैडम जख्मी हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घायलों को हमीदिया अस्पताल किया रेफर
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बस में बैठे घायल बच्चों को तत्काल इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल रेफर किया है। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।
खबर अपडेट की जा रही है...