• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्यप्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आचार्य विद्यासागर महाराज के प्रोग्राम में चार महिला चोर गिरफ्तार, सात सोने की चैन जप्त

दक्षिण भारत की चार महिलाओं को आचार्य विद्यासागर महाराज के कार्यक्रम स्थल से भोपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिनके पास से सोने की दो चैन जप्त की गई हैं। बाद में इनसे पूछताछ के दौरान पांच सोने की चैन जप्त की गईं।

By Edited By:
Publish Date: Wed, 27 Jul 2016 05:06:42 PM (IST)Updated Date: Wed, 27 Jul 2016 05:06:42 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
आचार्य विद्यासागर महाराज के प्रोग्राम में चार महिला चोर गिरफ्तार, सात सोने की चैन जप्त

भोपाल। दक्षिण भारत की चार महिलाओं को आचार्य विद्यासागर महाराज के कार्यक्रम स्थल से भोपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिनके पास से सोने की दो चैन जप्त की गई हैं। बाद में इनसे पूछताछ के दौरान पांच सोने की चैन जप्त की गईं।

जानकारी के अनुसार चारों महिलाएं तमिलनाडू और आंध्रप्रदेश के सीमावर्ती शहर वल्लेरी की हैं। इनमें से एक का नाम वनीता, दूसरी का पजबरनम, तीसरी राजाकी और चौथी सरस्वती है। ये चारों महिलाएं देशभर में होने वाले बड़े आयोजनों में शामिल होती थीं और वहीं सोने की चैन पहनने वाली महिलाओं को अपना शिकार बनाती थीं। समाचार पत्रों में विज्ञापन पढ़कर ये लोग आयोजनस्थल तक पहुंचती थीं।


आचार्य विद्यासागर महाराज के भोपाल में चातुर्मास प्रोग्राम का समाचार पढ़कर ये पिछले दिनों भोपाल आईं थीं। प्रोग्राम में ये लोग सजधज कर पहुंचती थीं और रात किसी वेटिंग रूम या अन्य सार्वजनिक स्थल पर बिताती थीं। सुबह वे कार्यक्रम स्थल पर पहुंच जाती थीं। ये सभी महिलाएं तमिलनाडू और आंध्रप्रदेश को छोड़कर दूसरे राज्यों में वारदात करती थीं। महाराणा प्रताप नगर पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी की है और विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।