• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

एक ही दूध से बन रहे थे घी, मावा, दही और पनीर; गुणवत्ता पर संदेह के बाद भोपाल में अमोल डेयरी पर खाद्य विभाग का एक्शन

न्यू कबाड़खाना स्थित अमोल डेयरी पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कार्रवाई कर दूध और पनीर के नमूने जांच के लिए लिए।

By Madanmohan malviyaEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Wed, 12 Aug 2026 03:56:59 PM (IST)Updated Date: Wed, 12 Aug 2026 03:56:59 PM (IST)
एक ही दूध से बन रहे थे घी, मावा, दही और पनीर; गुणवत्ता पर संदेह के बाद भोपाल में अमोल डेयरी पर खाद्य विभाग का एक्शन
खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम द्वारा डेयरी से दूध व उससे बने उत्पादों के नमूने लिए । सौ- विभाग

HighLights

  1. न्यू कबाड़खाना स्थित अमोल डेयरी पर खाद्य टीम ने की कार्रवाई
  2. डेयरी में एक ही दूध से घी, पनीर, मावा और दही तैयार किए जा रहे थे
  3. गुणवत्ता को लेकर संदेह के बाद नमूने प्रयोगशाला भेजे गए

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। दूध और दुग्ध उत्पादों में मिलावट की आशंका के बीच खाद्य सुरक्षा विभाग ने मंगलवार को न्यू कबाड़खाना स्थित अमोल डेयरी पर कार्रवाई कर दूध और पनीर के नमूने लिए। डेयरी में एक ही दूध से घी, पनीर, मावा और दही सहित कई उत्पाद तैयार किए जा रहे थे।

निरीक्षण के दौरान दूध एवं उत्पादों की गुणवत्ता से जुड़े कुछ बिंदुओं पर संदेह होने के बाद विभागीय टीम ने मिक्स दूध और पनीर के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं।डेरी संचालक ने टीम को बताया कि प्रतिष्ठान के लिए दूध देवास स्थित पालीवाल सीलिंग प्लांट से प्राप्त होता है।


जांच के लिए भेजे सेंपल

संचालक के अनुसार प्लांट से दूध जांच के बाद डेरी तक पहुंचाया जाता है। हालांकि, विभागीय निरीक्षण में गुणवत्ता को लेकर संदेह सामने आने के बाद अब प्रयोगशाला रिपोर्ट पर निगाह टिक गई है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवराज पावक ने बताया कि फिलहाल नमूनों की जांच रिपोर्ट आने का इंतजार है।

रिपोर्ट में दूध या पनीर निर्धारित खाद्य सुरक्षा मानकों पर खरा नहीं उतरता या किसी तरह की मिलावट सामने आती है तो संबंधित संचालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- भोपाल में पहली बार दूध में डिटर्जेंट मिलने से हड़कंप... 'नन्हे चाचा' डेयरी रोज बेच रही थी 300 लीटर 'जहर', लाइसेंस निलंबित, होगी FIR

नन्हे चाचा डेयरी के दूध में मिल चुका है डिटर्जेंट

बता दें कि हाल ही में खाद्य विश्लेषक की जांच रिपोर्ट में नन्हे चाचा डेरी के मिक्स दूध के नमूने को ‘असुरक्षित’ घोषित किया गया है। 27 जुलाई को लिए गए नमूने की चार अगस्त को आई रिपोर्ट में डिटर्जेंट की मौजूदगी की पुष्टि हुई। इसके बाद खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने डेरी का खाद्य पंजीयन तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था।

बताया गया कि डेरी में सीहोर के श्यामपुर क्षेत्र से रोज बड़ी मात्रा में दूध आता था, संचालक हर दिन 200 से 300 लीटर दूध ग्राहकों को बेचता था।