भोपाल: ईटखेड़ी और अचारपुरा में प्रशासन का बुलडोजर एक्शन; करोड़ों की सरकारी जमीन से हटाया अतिक्रमण
भोपाल की हुजूर तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत अरबलिया और अचारपुरा की पतलोन बस्ती में सरकारी जमीन पर बनी कथित अवैध झुग्गियों को हटाने के लिए प्रशासन ने ...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 14 Oct 2026 02:59:58 PM (IST)Updated Date: Wed, 14 Oct 2026 02:59:58 PM (IST)
मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी को देखते हुए प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। नईदुनिया।HighLights
- ईटखेड़ी और अचारपुरा में प्रशासन की कार्रवाई
- कलेक्टर के निर्देश के बाद यह कदम उठाया गया
- करोड़ों की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की कवायद
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। राजधानी की हुजूर तहसील में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार को ग्राम पंचायत अरबलिया और अचारपुरा पंचायत के अंतर्गत आने वाली पतलोन बस्ती में तहसील प्रशासन का अमला भारी पुलिस बल के साथ पहुंचा और सरकारी जमीन पर बनी अवैध झुग्गियों पर बुलडोजर चलाया।
प्रमुख बिंदु
एसडीएम के नेतृत्व में कार्रवाई: हुजूर एसडीएम विनोद सोनकिया के नेतृत्व में नायब तहसीलदार और ईटखेड़ी थाना पुलिस बल की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई।
वर्षों से था अवैध कब्जा: सूत्रों के अनुसार, कई वर्षों से शासकीय भूमि पर अवैध रूप से झुग्गियां बनाकर कब्जा कर लिया गया था, जिसकी लगातार शिकायतें मिल रही थीं। कलेक्टर के निर्देश मिलने के बाद प्रशासन ने यह सख्त कदम उठाया है।
करोड़ों की जमीन मुक्त: इस कार्रवाई से करोड़ों रुपये की बेशकीमती शासकीय भूमि को अतिक्रमण के मुक्त कराया जा रहा है।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम: मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी को देखते हुए प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।