असदुद्दीन ओवैसी के बाद अब भोपाल में टी राजा की सभा की मांग, मई में सुरक्षा कारणों से नहीं मिली थी परमिशन
भोपाल में असदुद्दीन ओवैसी के कार्यक्रम के बाद शहर में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। अब हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने तेलंगाना ...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 17 Sep 2026 07:59:17 AM (IST)Updated Date: Thu, 17 Sep 2026 08:09:18 AM (IST)
असदुद्दीन ओवैसी के बाद अब भोपाल में टी राजा की सभा की मांग (फाइल फोटो)HighLights
- ओवैसी के बाद अब भोपाल में टी राजा की सभा की मांग
- मई में सुरक्षा कारणों से नहीं मिली थी अनुमति
- हिंदू उत्सव समिति पहुंची पुलिस कमिश्नर के पास
नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। राजधानी में एआईएमआईएम प्रमुख और हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी के कार्यक्रम के बाद शहर में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। अब हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने तेलंगाना के विधायक टी. राजा की सभा के लिए अनुमति मांगी है। समिति पदाधिकारियों ने इस संबंध में पुलिस कमिश्नर संजय कुमार से मुलाकात की है।
समिति अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि इकबाल मैदान, अग्रसेन चौक या सेंट्रल लाइब्रेरी मैदान में सभा की अनुमति मांगी है। उनका कहना है कि यदि सेंट्रल लाइब्रेरी मैदान में ओवैसी के कार्यक्रम को अनुमति दी गई है तो टी. राजा की सभा के लिए भी अनुमति दी जानी चाहिए।
टी. राजा की 31 मई को गांधीनगर में धर्मसभा प्रस्तावित थी, लेकिन पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अनुमति नहीं दी थी। इसके बाद राजा ने इंटरनेट मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया दी थी। सभा से जुड़े आपत्तिजनक इंटरनेट मीडिया पोस्ट के मामले में तलैया थाने में दो इंस्टाग्राम अकाउंट संचालकों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई थी।