भोपाल में AG-8 बिल्डर को 15 दिन की जेल; रेरा का आदेश न मानने पर एक्शन, नोटिस के बावजूद नहीं किया भुगतान
बार-बार सूचना पत्र जारी होने के बावजूद भुगतान नहीं होने पर गिरफ्तारी वारंट जारी कराया गया। बकाया राशि की वसूली के लिए सिविल जेल की कार्रवाई की गई है।
Publish Date: Sun, 25 Oct 2026 08:57:10 AM (IST)Updated Date: Sun, 25 Oct 2026 08:57:10 AM (IST)
कमलानगर पुलिस ने बिल्डर हेमंत सोनी को गिरफ्तार कर जेल भेजा। सौ-पुलिसHighLights
- एजी-8 वेंचर्स के अधिकृत हस्ताक्षरी को 15 दिन की जेल
- करीब 7 से 8 करोड़ रुपये बकाया होने का उल्लेख
- नोटिस जारी होने पर भी भुगतान नहीं करने पर गिरफ्तारी
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। रेरा के आदेश के बावजूद आवेदकों की रकम वापस नहीं करना एजी-8 वेंचर्स के अधिकृत हस्ताक्षरी हेमंत सोनी को भारी पड़ गया।भुगतान के लिए बार-बार नोटिस जारी होने के बावजूद उपस्थित नहीं होने और राशि नहीं लौटाने पर प्रशासन ने गिरफ्तारी वारंट जारी कराया।
कमला नगर पुलिस ने हेमंत सोनी को गिरफ्तार कर एसडीएम के समक्ष पेश किया।इसके बाद 24 अक्टूबर 2026 को उन्हें 15 दिन के लिए केंद्रीय जेल भोपाल भेज दिया है।
रेरा के आदेश पर कार्रवाई
यह कार्रवाई रेरा के आदेशों के अनुपालन में बकाया राशि की वसूली नहीं होने पर की गई है। प्रकरण के अनुसार, रेरा के प्रकरण क्रमांक N-BPL-24-0052 में 19 जून 2024 को आदेश जारी किया गया था। इसके अलावा अन्य प्रकरणों में भी एजी-8 वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ राजीव सोनी और हेमंत सोनी से आवेदकों को राशि दिलाने के आदेश दिए गए थे। इसके बावजूद संबंधित आवेदकों को भुगतान नहीं किया गया।
7 से 8 करोड़ बकाया
प्रशासन की ओर से कई बार सूचना पत्र जारी कर राशि जमा करने के लिए कहा गया, लेकिन संबंधित पक्षों के उपस्थित नहीं होने और भुगतान नहीं करने के कारण वसूली की कार्रवाई आगे बढ़ाई गई।7-8 करोड़ रुपये बकाया होने का उल्लेखप्रशासनिक दस्तावेजों के अनुसार, आवेदकों की बकाया राशि करीब 7 से 8 करोड़ रुपये बताई गई है।
भुगतान नहीं होने के कारण आवेदकों ने उच्च न्यायालय में रिट याचिका दायर की है, जिसमें अवमानना प्रकरण भी विचाराधीन बताया गया है। बकाया राशि की वसूली के लिए मध्य प्रदेश भू-राजस्व की उगाही नियम, 2020 के तहत सिविल जेल की कार्रवाई के लिए प्रकरण एकजाई कर कोलार के अनुविभागीय अधिकारी को भेजे गए थे।