• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

एम्स भोपाल में स्पेक्ट-सीटी मशीन से होगा पीठ दर्द का इलाज, लंबे समय के दर्द से मिलेगी मुक्ति, जानें इसकी खासियत

एम्स भोपाल के न्यूक्लियर मेडिसिन विभाग में स्पेक्ट-सीटी मशीन के माध्यम से बोन स्कैन की सुविधा शुरू की गई है। यह तकनीक उन मरीजों के लिए वरदान साबित होग...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Sun, 29 Mar 2026 11:15:49 AM (IST)Updated Date: Sun, 29 Mar 2026 11:16:18 AM (IST)
एम्स भोपाल में स्पेक्ट-सीटी मशीन से होगा पीठ दर्द का इलाज, लंबे समय के दर्द से मिलेगी मुक्ति, जानें इसकी खासियत
एम्स भोपाल में स्पेक्ट-सीटी मशीन से होगा पीठ दर्द का इलाज

HighLights

  1. आज के दौर में पीठ दर्द एक बेहद सामान्य समस्या बन चुकी
  2. स्पेक्ट-सीटी मशीन से होगा पीठ दर्द का सटीक इलाज
  3. मशीन से हड्डी की गहराई में छिपे दर्द का होगा सटीक खुलासा

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल के न्यूक्लियर मेडिसिन विभाग में स्पेक्ट-सीटी मशीन के माध्यम से बोन स्कैन की सुविधा शुरू की गई है। यह तकनीक विशेष रूप से उन मरीजों के लिए वरदान साबित होगी जो लंबे समय से पीठ दर्द की समस्या से जूझ रहे हैं और जिन्हें साधारण जांचों में सही कारण का पता नहीं चल पा रहा है। आज के दौर में पीठ दर्द एक बेहद सामान्य समस्या बन चुकी है, लेकिन कई बार यह मांसपेशियों के बजाय हड्डियों की गंभीर बीमारी का संकेत होता है।

एम्स के विशेषज्ञों के अनुसार, रीढ़ की हड्डियों में डिस्क की गड़बड़ी, हड्डियों का संक्रमण, गठिया (सैक्रोइलाइटिस) या कई मामलों में कैंसर तक पीठ दर्द का कारण हो सकते हैं। स्पेक्ट-सीटी मशीन इन जटिल स्थितियों की पहचान करने में सक्षम है, जिससे डाक्टर सही समय पर सटीक उपचार दे सकेंगे।


इसलिए खास है स्पेक्ट-सीटी बोन स्कैन

आमतौर पर एक्सरे या सीटी स्कैन केवल शरीर की संरचना दिखाते हैं, लेकिन न्यूक्लियर मेडिसिन की यह उन्नत जांच शरीर की संरचना के साथ-साथ उसकी कार्यप्रणाली की जानकारी भी देती है। यानी यह मशीन न केवल यह बताती है कि हड्डी कहां से खराब है, बल्कि यह भी दिखाती है कि वहां बीमारी कितनी सक्रिय है। इससे शरीर के कूल्हे और रीढ़ के जोड़ों में होने वाली बारीक से बारीक सूजन को भी पकड़ा जा सकता है।

लंबे समय के दर्द से मिलेगी मुक्ति

यदि कोई मरीज हफ्तों या महीनों से पीठ दर्द से परेशान है और उसे सामान्य दवाओं से आराम नहीं मिल रहा है, तो वह एम्स के न्यूक्लियर मेडिसिन विभाग में संपर्क कर सकता है। संस्थान का लक्ष्य है कि प्रदेश के मरीजों को दिल्ली या मुंबई जैसे महानगरों की दौड़ न लगानी पड़े और भोपाल में ही उन्हें विश्वस्तरीय डायग्नोस्टिक सुविधाएं मिल सकें।

यह भी पढ़ें- एम्स भोपाल में फेफड़ा प्रत्यारोपण की तैयारी अंतिम चरण में, मुंबई और चेन्नई के विशेषज्ञों ने दी जटिल सर्जरी की ट्रेनिंग

एम्स भोपाल अत्याधुनिक संसाधनों के जरिए मरीजों की जटिल समस्याओं का समाधान कर रहा है। स्पेक्ट-सीटी तकनीक से बोन स्कैन करने पर हमें पीठ दर्द के उन कारणों का पता चलता है, जो सामान्य स्कैन में छूट जाते हैं। हमारा उद्देश्य कम समय में सटीक जांच कर मरीज को राहत देना है। - डा. केतन मेहरा, पीआरओ, एम्स भोपाल।