• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल में 40 मिनट रनवे किनारे खड़ी रही एयर इंडिया की फ्लाइट, केंद्रीय मंत्री के सवार होने के बाद हुई टेकऑफ, लेट होने पर हंगामा

यात्रियों के अनुसार, बोर्डिंग पूरी होने के बावजूद विमान काफी देर तक रनवे के किनारे खड़ा रहा। इस दौरान उड़ान में देरी की स्पष्ट जानकारी नहीं मिलने से य...और पढ़ें

By dilip mangtaniEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Mon, 12 Oct 2026 12:41:21 PM (IST)Updated Date: Mon, 12 Oct 2026 12:41:21 PM (IST)
भोपाल में 40 मिनट रनवे किनारे खड़ी रही एयर इंडिया की फ्लाइट, केंद्रीय मंत्री के सवार होने के बाद हुई टेकऑफ, लेट होने पर हंगामा
राजा भोज विमानतल, भोपाल। फाइल फोटो

HighLights

  1. निर्धारित समय से 45 मिनट देरी से उड़ी फ्लाइट
  2. बोर्डिंग पूरी होने के बाद भी इंतजार करते रहे यात्री
  3. शिवराज सिंह चौहान के सवार होने के बाद रवाना हुआ विमान

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। राजा भोज विमानतल पर रविवार को एयर इंडिया की दिल्ली जाने वाली उड़ान एआई 1886 में यात्रियों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। निर्धारित समय पर बोर्डिंग पूरी होने के बाद भी विमान ने उड़ान नहीं भरी।

बताया जा रहा है कि विमान करीब 45 मिनट तक रनवे के किनारे खड़ा रहा। इससे यात्रियों में नाराजगी देखने को मिली। सुबह 8:25 बजे रवाना होने वाली उड़ान ने लगभग 9:10 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरी।

यात्रियों ने किया हंगामा

विमान में सवार यात्रियों के अनुसार, उड़ान में देरी के दौरान उन्हें स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही थी। बोर्डिंग पूरी होने के बाद भी विमान के अंदर यात्रियों को इंतजार करना पड़ा।


काफी देर तक उड़ान शुरू नहीं होने से यात्री परेशान होते रहे। यात्रियों के बीच इस बात को लेकर चर्चा रही कि आखिर विमान को रवाना होने में इतनी देर क्यों हो रही है।

यह भी पढ़ें- नया प्लेन खरीदेगी एमपी सरकार, प्रदेश को मिलेगा शासकीय विमान, चार्टर्ड विमान पर निर्भरता होगी समाप्त

शिवराज सवार हुए तो उड़ान रवाना

काफी देर इंतजार के बाद केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की बोर्डिंग सबसे आखिर में हुई। इस दौरान उनके काफिले के लालघाटी से वापस बंगले की ओर लौटने की भी जानकारी सामने आई।

बताया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री के इंतजार के चलते विमान की रवानगी में देरी हुई। समय पर बोर्डिंग के बावजूद विमान के निर्धारित समय पर रवाना नहीं होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

हमारी एयर इंडिया के अधिकारियों से चर्चा हुई है उड़ान ऑपरेशनल रीजन से लेट हुई है।- आलोक त्रिपाठी, डायरेक्टर, एयरपोर्ट