• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्यप्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ईवीएम में कथित गड़बड़ी : भिंड कलेक्टर और एसपी को हटाया

भिंड जिले की अटेर विधानसभा मे होने वाले उपचुनाव के लिए परीक्षण के दौरान ईवीएम में कथित गड़बड़ी सामने आने का मामला गहरा गया है।

By Edited By:
Publish Date: Sat, 01 Apr 2017 07:05:10 PM (IST)Updated Date: Mon, 03 Apr 2017 08:11:52 AM (IST)
ईवीएम में कथित गड़बड़ी : भिंड कलेक्टर और एसपी को हटाया

भोपाल। भिंड जिले की अटेर विधानसभा मे होने वाले उपचुनाव के लिए परीक्षण के दौरान ईवीएम में कथित गड़बड़ी सामने आने का मामला गहरा गया है। इस मामले में भिंड कलेक्टर और एसपी सहित एक दर्जन से अधिक अधिकारियों को हटाने के निर्देश दिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि कल परीक्षण के दौरान ईवीएम में से कमल की पर्ची निकलने के बाद विवाद पैदा हो गया है।

चुनाव आयोग के सूत्रों के मुताबिक कलेक्टर और एसपी के अलावा राजस्व, पुलिस, पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग के 19 अधिकारी भी हटाए जाएंगे। खबर लिखे जाने तक राज्य सरकार ने आदेश जारी नहीं किए थे।

बताया जाता है कि चुनाव आयोग ने भिंड कलेक्टर और एसपी सहित 14 अधिकारियों को हटाने के लिए सीएस को निर्देश दिए हैं। इस बारे में दोनों पदों के लिए पैनल मांगा गया है। सूत्रों के मुताबिक चुनाव आयोग विशेष पर्यवेक्षक भेज सकता है। चुनाव आयोग की टीम ईवीएम की जांच भी करेगी।


वहीं प्रदेश की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सलीना सिंह ने ई वीएम में टेम्परिंग के आरोपों को ख़ारिज किया है। उन्‍होंने कहा कि अटेर में दो बार बटन दबाई गई थी, एक बार कांग्रेस और एक बार बीजेपी की पर्ची निकली।

सलीना सिंह ने पत्रकारों की मांग पर डेमो दिया था। मशीन में उम्मीदवार की सूची नहीं होना बताया गया साथ ही कहा गया कि मशीन टेम्पर होना असंभव है।वीवीपेट का यह डेमो जिला पंचायत सभागार में हुआ था। इस दौरान कलेक्टर इलैया राजा टी और एसपी अनिल सिंह भी मौजूद रहे।

चुनाव आयोग ने जिला निर्वाचन अधिकारियों से मीडिया की उन खबरों पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है, जिनमें कहा जा रहा है कि डेमो के दौरान वोटर वेरीफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपीएटी) से केवल भाजपा के निशान वाली पर्चियां ही निकल रहीं थीं।