• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल, इटारसी और बीना के यात्रियों को रेलवे का बड़ा तोहफा! अब रोजाना चलेगी यह 'अमृत भारत एक्सप्रेस'

आज से शुरू हुई चरापल्ली-गोरखपुर अमृत भारत एक्सप्रेस, भोपाल-इटारसी-बीना के यात्रियों को मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी

By anjali tomarEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Thu, 01 Oct 2026 09:08:25 PM (IST)Updated Date: Thu, 01 Oct 2026 09:08:25 PM (IST)
भोपाल, इटारसी और बीना के यात्रियों को रेलवे का बड़ा तोहफा! अब रोजाना चलेगी यह 'अमृत भारत एक्सप्रेस'
अमृत भारत एक्सप्रेस

HighLights

  1. चरापल्ली-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन अब बनी नियमित अमृत भारत एक्सप्रेस
  2. इटारसी, भोपाल और बीना से उत्तर व दक्षिण की कनेक्टिविटी सुधरेगी
  3. लखनऊ, कानपुर, नागपुर और गोंडा के लिए सीधी रेल सुविधा मिलेगी

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। आज से भोपाल मंडल के यात्रियों के लिए नई रेल सुविधा शुरू हो गई है। चरापल्ली-गोरखपुर के बीच चल रही स्पेशल ट्रेन अब नियमित रूप से अमृत भारत एक्सप्रेस के रूप में संचालित होगी। गाड़ी संख्या 22075/22076 चरापल्ली-गोरखपुर-चरापल्ली साप्ताहिक ट्रेन के नियमित संचालन से इटारसी, भोपाल और बीना के यात्रियों को उत्तर और दक्षिण भारत के बीच आवागमन के लिए अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी।

गाड़ी संख्या 22075 चरापल्ली-गोरखपुर अमृत भारत एक्सप्रेस शुक्रवार को चरापल्ली से रात 9:45 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन काजीपेट, पेद्दापल्ली, मंचेरियल, बल्हारशाह, चंद्रपुर, नागपुर और बैतूल होते हुए अगले दिन इटारसी दोपहर 12:05 बजे, भोपाल 1:50 बजे और बीना शाम 4 बजे पहुंचेगी। इसके बाद झांसी, उरई, कानपुर, ऐशबाग, लखनऊ, गोमती नगर, बाराबंकी और गोंडा होते हुए अगले दिन सुबह 6:25 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।


वापसी में 22076 गोरखपुर-चरापल्ली 4 अक्टूबर से प्रत्येक रविवार को सुबह 8:30 बजे गोरखपुर से चलेगी। यह बीना रात 9:10 बजे, भोपाल रात 11:05 बजे और अगले दिन इटारसी रात 12:40 बजे पहुंचेगी। इसके बाद बैतूल, नागपुर, बल्हारशाह सहित अन्य स्टेशनों से होते हुए चरापल्ली पहुंचेगी।

इन शहरों को मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी

इस ट्रेन से भोपाल मंडल के यात्रियों को नागपुर, झांसी, कानपुर, लखनऊ, गोमती नगर और गोरखपुर सहित उत्तर भारत के प्रमुख शहरों तक सीधा रेल संपर्क मिलेगा। वहीं दक्षिण दिशा में चरापल्ली, काजीपेट, पेद्दापल्ली और मंचेरियल जैसे शहरों तक पहुंच आसान होगी। ये ट्रेन दोनों दिशाओं में चारापल्ली, काजीपेट जंक्शन, पेद्दापल्ली, मंचेरियल, बल्हारशाह, चंद्रपुर, नागपुर जंक्शन, बैतूल, इटारसी जंक्शन, भोपाल जंक्शन, बीना जंक्शन, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन, उरई, पोखरायन, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, लखनऊ सिटी, गोमती नगर, बाराबंकी जंक्शन एवं गोंडा जंक्शन सहित निर्धारित स्टेशनों पर ठहरेगी।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान से जुड़े साइबर ठगों के तार, कराची में बैठते हैं मुख्य सरगना, क्रिप्टो करेंसी यूएसडीटी में बदल देते थे ठगी के रुपयों को