यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bhopal Crime News: अनस ने अजय बनकर दोस्ती की, किशोरी से किया दुष्कर्म
पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया। पिता ने दर्ज कराई थी किशोरी की गुमशुदगी रिपोर्ट। उसके मिलने पर हुआ मामले का खुलासा।
By Ravindra SoniEdited By: Ravindra Soni
Publish Date: Sun, 27 Jun 2021 08:48:42 AM (IST)Updated Date: Sun, 27 Jun 2021 08:54:41 AM (IST)

Bhopal Crime News: भोपाल (नवदुनिया प्रतिनिधि)। हबीबगंज थाना पुलिस ने एक किशोरी की शिकायत पर अनस उर्फ अजय के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित ने अपना नाम अजय बताकर किशोरी से दोस्ती की थी। इसके बाद उसके साथ सूने मकान में दुष्कर्म किया। इस मामले में जांच के बाद लव जिहाद की धारा भी बढ़ाई जा सकती है। हबीबगंज थाना पुलिस के मुताबिक क्षेत्र में रहने वाली किशोरी लापता हो गई थी। पिता की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही थी। किशोरी के मिलने पर अपहरण और दुष्कर्म की जानकारी सामने आई। इसके बाद किशोरी के परिचित अनस उर्फ अजय को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पिता की दुकान पर हुआ था परिचय
15 वर्षीय किशोरी के पिता की एमपी नगर में पान की दुकान है। किशोरी कभी-कभार दुकान जाती थी, तभी उसका परिचय लोडिंग ऑटो चलाने वाले युवक से हो गया था। उसने अपना नाम अजय बताया था। जब उनके बीच फोन पर बात होने का पता चला तो पिता ने किशोरी को फटकार लगाई थी। एक दिन अजय ने एक सूने मकान में ले जाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म कर दिया। इसके बाद उसने बताया कि उसका असली नाम अनस है। 22 जून को अनस किशोरी को लेकर रेलवे स्टेशन पहुंचा और वहां से गायब हो गया। परिवार के डर से किशोरी स्टेशन पर ही रुकी रही। इस बीच एक व्यक्ति ने उसे पूरी जानकारी लेने के बाद घटना की जानकारी संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी को दी। तिवारी किशोरी को साथ लेकर हबीबगंज थाने पहुंचे और मामला दर्ज कराया।