• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Anju Nasrullah Love Story: अंजू के दुबई कनेक्शन की पड़ताल, वीजा एप्लीकेशन फार्म पर लिखी थी पाकिस्तान जाने की वजह

जानकारी के अनुसार अंजू के वीजा एप्लीकेशन फार्म में पाकिस्तान जाने की वजह शादी लिखी है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है, वह किसकी शादी के लिए यहां जा रही है।

By Hemant Kumar UpadhyayEdited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Fri, 28 Jul 2023 08:23:05 PM (IST)Updated Date: Fri, 28 Jul 2023 08:23:05 PM (IST)
Anju Nasrullah Love Story:  अंजू के दुबई कनेक्शन की पड़ताल, वीजा एप्लीकेशन फार्म पर लिखी थी पाकिस्तान जाने की वजह

Anju Nasrullah Love Story: ग्वालियर(नईदुनिया प्रतिनिधि)। अपने फेसबुक फ्रेंड से मिलने पाकिस्तान जा पहुंची अंजू का दुबई कनेक्शन भी खुफिया एजेंसियों को पता लगा है। पाकिस्तान के रहने वाले जिस नसरुल्लाह से मिलने वह पाकिस्तान पहुंची और वहां निकाह की खबरें सामने आईं, उसके ही करीबी से अंजू की बातचीत के रिकार्ड की पड़ताल चल रही है।

गोपनीय तरीके से पड़ताल

यह पूरी पड़ताल गोपनीय तरीके से की जा रही है। उधर अंजू के वीजा एप्लीकेशन फार्म में पाकिस्तान जाने की वजह शादी लिखी है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है, वह किसकी शादी के लिए यहां जा रही है।

यह है कारण

पाकिस्तान से अंजू के निकाह की खबरें, वीडियो और निकाहनामा आना। इसके बाद वीजा एप्लीकेशन फार्म में शादी का उल्लेख, इसे खुफिया एजेंसियां कनेक्ट कर रही हैं।

पति को बिना बताए पहुंची

मूल रूप से ग्वालियर के बोना गांव की रहने वाली अंजू पुत्री गया प्रसाद थामस अपने पति अरविंद के साथ राजस्थान के भिवाड़ी में रहती थी। अपने पति और स्वजन को बिना बताए वह पाकिस्तान जा पहुंची।

निकाह की फोटो और वीडियो उजागर

पाकिस्तान में वह नसरुल्लाह नाम के युवक से मिलने पहुंची, जिसे वह फेसबुक फ्रेंड बता रही थी। वह उससे दोस्ती होने की जानकारी देती रही, लेकिन उसके निकाह की फोटो और वीडियो सामने आईं। अंजू ने शादी न करने की बात कही, लेकिन अब अंजू के वीजा एप्लीकेशन फार्म की जब बारीकी से जांच की तो उसमें पाकिस्तान जाने की वजह ही उसने शादी के लिए जाना बताई है। इससे अब उसके निकाह की खबर को बल मिल रहा है।


खुफ‍िया एजेंसियों की पड़ताल

खुफिया एजेंसियों ने बिना बताए पाकिस्तान गई अंजू के बारे में पड़ताल की है। बातचीत के रिकार्ड में दुबई के किसी शख्स से भी संपर्क होने की जानकारी सामने आई है। खास बात यह है कि नसरुल्लाह से ज्यादा बात उससे होने की जानकारी मिली है। इसलिए अब इसकी पड़ताल खुफिया एजेसियां कर रही हैं।

एक और वीडियो आया सामने, नसरुल्लाह बोला- सरकारी नौकरी मिलेगी

इसी बीच इंटरनेट मीडिया पर नसरुल्लाह का एक और वीडियो प्रसारित हो रहा है। जिसमें वह बोल रहा है, अंजू से निकाह किया है। उसने इसाई धर्म छोड़कर इस्लाम कुबूल कर लिया है, इसलिए उसे यहां नौकरी मिलेगी। उस पर हमला होने की भी आशंका जताई है। अंजू की तरफ से इसे लेकर बयान सामने नहीं आया है। अंजू का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वह नसरुल्लाह के परिवार के साथ बुर्के में खाना खाती नजर आ रही है।

पिता को मैसेज भेज लिखा- मैं तुम्हारे लिए मर चुकी हूं

पाकिस्तान पहुंचकर अंजू ने अपने पति ही नहीं पिता से भी रिश्ता तोड़ लिया है। पिता ने वाट्सएप वाइस काल के जरिए अंजू से संपर्क करने की कोशिश की थी, लेकिन अंजू ने पिता को मैसेज भेजा है कि मैं तुम्हारे लिए मर चुकी हूं, मेरा कोई संबंध नहीं है। अब मुझसे संपर्क करने की कोशिश न करें।