• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

ISI संपर्क मामला... मोबाइल में डूबा रहता था अनमोल राय, लालच में संवेदनशील तस्वीरें पाकिस्तान भेजने का आरोप

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आइएसआइ से संपर्क के आरोप में गिरफ्तार मध्य प्रदेश के तीन युवकों में से एक टीकमगढ़ निवासी अनमोल राय का अधिकांश समय मोबाइल चल...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Wed, 13 May 2026 08:51:04 PM (IST)Updated Date: Wed, 13 May 2026 08:53:28 PM (IST)
ISI संपर्क मामला... मोबाइल में डूबा रहता था अनमोल राय, लालच में संवेदनशील तस्वीरें पाकिस्तान भेजने का आरोप
ISI संपर्क मामला... (AI Generated Image)

HighLights

  1. एमपी के तीन युवक आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार
  2. मजदूरी करने वाले युवकों ने संवेदनशील तस्वीरें पाकिस्तान भेजीं
  3. अनमोल राय के मोबाइल और सोशल मीडिया रिकॉर्ड खंगाल रही है एटीएस

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आइएसआइ से संपर्क के आरोप में गिरफ्तार मध्य प्रदेश के तीन युवकों में से एक टीकमगढ़ निवासी अनमोल राय का अधिकांश समय मोबाइल चलाने में ही जाता था। मूल रूप से खलासी का काम करने वाला युवक घर वालों के पूछने पर उन्हें गुमराह करता था। विभिन्न तरह के काम के चलते मोबाइल चलाने की बात करता था।

मध्य प्रदेश आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) भी उसके बारे में जानकारी जुटा रहा है। इसमें पता चला है कि रुपये की लालच में वह विभिन्न इंटरनेट मीडिया समूहों से जुड़ा था। दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त एटीएस भी उसकी इंटरनेट मीडिया में गतिविधियों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।


दिल्ली में मजदूरी के दौरान आए संपर्क में

उल्लेखनीय है कि एक सप्ताह पहले दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने तीनों को मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया था। इनमें टीकमगढ़ के नेगुवां (पृथ्वीपुर) का रहने वाला अनमोल राय (24), दतिया के डबरा निवासी राजवीर (21) और विवेक बंजारा (19) शामिल हैं। पुलिस ने पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान मिलाकर कुल 481 आरोपितों को गिरफ्तार किया था। विशेष अभियान के अंतर्गत यह कार्रवाई की थी। प्रदेश के तीनों युवक दिल्ली में रहकर मजदूरी का काम करते थे। उसी दौरान वे अन्य आरोपितों के संपर्क में आए।

संवेदनशील ठिकानों की तस्वीरें भेजने का दावा

फोन से बातचीत के विवरण और इंटरनेट मीडिया पर संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त होने के प्रमाण मिलने पर यह कार्रवाई की गई है। उनके ऑडियो और वीडियो कॉल की भी जांच की जा रही है। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि अभियान के अंतर्गत गिरफ्तार आरोपितों ने भारत के संवेदनशील स्थानों की तस्वीरें पाकिस्तान भेजी थीं।

यह भी पढ़ें- जहरीली हल्दी से सावधान! शादी से पहले दुल्हन ने लगाई तो फूलने लगा चेहरा; अचानक हुई मौत