• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

NTA CSIR NET: विज्ञान के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी; 5 नवंबर तक भरें फॉर्म, 19 से 27 दिसंबर के बीच होगी परीक्षा

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने दिसंबर 2026 की परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। अभ्यर्थी पांच नवंबर रात 11:50 बजे तक बिना विलंब शुल्क आवेदन क...और पढ़ें

By anjali tomarEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Sun, 11 Oct 2026 01:08:10 PM (IST)Updated Date: Sun, 11 Oct 2026 01:08:10 PM (IST)
NTA CSIR NET: विज्ञान के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी; 5 नवंबर तक भरें फॉर्म, 19 से 27 दिसंबर के बीच होगी परीक्षा
प्रतीकात्मक, एआई से तैयार की गई इमेज।

HighLights

  1. सीएसआईआर-यूजीसी नेट के लिए आवेदन शुरू
  2. जेआरएफ, सहायक प्रोफेसर और पीएचडी के अवसर
  3. 5 नवंबर तक बिना विलंब शुल्क आवेदन कर सकते हैं

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी (वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद-विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) नेट दिसंबर 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। विज्ञान विषयों में उच्च शिक्षा, शोध और अध्यापन के क्षेत्र में करियर बनाने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह महत्वपूर्ण अवसर है।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया सात अक्टूबर से शुरू हो चुकी है और बिना विलंब शुल्क के पांच नवंबर रात 11:50 बजे तक आवेदन किया जा सकता है। इस परीक्षा के माध्यम से अभ्यर्थियों को जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ), सहायक प्रोफेसर के लिए पात्रता और पीएचडी में प्रवेश से जुड़े अवसर मिलते हैं।


क्या है सीएसआईआर-यूजीसी नेट

संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट विज्ञान विषयों से जुड़े अभ्यर्थियों के लिए राष्ट्रीय स्तर की पात्रता परीक्षा है। इसका आयोजन राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा किया जाता है।

तीन श्रेणियों में मिलेगी पात्रता

- श्रेणी-1: जूनियर रिसर्च फेलोशिप और सहायक प्रोफेसर के लिए पात्रता तथा पीएचडी में प्रवेश।

- श्रेणी-2: सहायक प्रोफेसर के लिए पात्रता और पीएचडी में प्रवेश।

- श्रेणी-3: केवल पीएचडी में प्रवेश के लिए पात्रता।

पीएचडी प्रवेश के लिए श्रेणी-2 और श्रेणी-3 में परीक्षा के अंकों को 70 प्रतिशत और साक्षात्कार को 30 प्रतिशत वेटेज दिया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथि

- आवेदन शुरू- 7 अक्टूबर से

- सामान्य शुल्क के साथ आवेदन की अंतिम तिथि- पांच नवंबर

- विलंब शुल्क के साथ आवेदन- छह से नौ नवंबर

- विलंब शुल्क- 500 रुपये

- आवेदन सुधार का अवसर- 10 से 12 नवंबर

- परीक्षा की तिथि- 19, 22 और 27 दिसंबर

- परीक्षा का माध्यम- कंप्यूटर आधारित परीक्षा

- परीक्षा अवधि- तीन घंटे

आवेदन शुल्क

- सामान्य वर्ग- 1,150 रुपये

- सामान्य-ईडब्ल्यूएस/ओबीसी-एनसीएल- 600 रुपये

- एससी/एसटी/दिव्यांग/बेंचमार्क दिव्यांग/तृतीय लिंग- 325 रुपये

- विलंब शुल्क- 500 रुपये अतिरिक्त

यह हैं पात्र आवेदनकर्ता

सीएसआईआर-नेट के लिए सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों के स्नातकोत्तर में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक जरूरी हैं। ओबीसी-एनसीएल, एससी, एसटी, दिव्यांग और तृतीय लिंग वर्ग के लिए 50 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं। अंतिम वर्ष के विद्यार्थी भी निर्धारित शर्तों के साथ आवेदन कर सकते हैं।

4 वर्षीय स्नातक डिग्री वालों के लिए भी अवसर

चार वर्षीय या आठ सेमेस्टर के स्नातक पाठ्यक्रम में 75 प्रतिशत अंक वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं। आरक्षित श्रेणियों को नियमानुसार पांच प्रतिशत तक छूट मिलेगी। हालांकि, इस डिग्री के आधार पर सहायक प्रोफेसर पद के लिए पात्रता नहीं मिलेगी।

यह भी पढ़ें- बदलती जलवायु में खेती बचाने की पहल; ग्वालियर के कृषि विवि और CSIR-IHBT पालमपुर के बीच हुआ MOU

आयु सीमा

- जेआरएफ के लिए एक दिसंबर तक अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए।

- ओबीसी-एनसीएल, एससी, एसटी, दिव्यांग, तृतीय लिंग और महिला अभ्यर्थियों को नियमानुसार पांच वर्ष तक छूट मिलेगी।

- सहायक प्रोफेसर और केवल पीएचडी प्रवेश के लिए अधिकतम आयु सीमा नहीं है।

अलग-अलग विषयों में प्रश्नों की संख्या

- रासायनिक विज्ञान- कुल 120 प्रश्न, अधिकतम 75 प्रश्न हल करने होंगे।

- पृथ्वी, वायुमंडलीय, महासागरीय एवं ग्रह विज्ञान- कुल 150 प्रश्न, अधिकतम 75 हल करने होंगे।

- जीवन विज्ञान एवं जैव प्रौद्योगिकी- कुल 145 प्रश्न, अधिकतम 75 हल करने होंगे।

- गणितीय विज्ञान- कुल 120 प्रश्न, अधिकतम 60 हल करने होंगे।

- भौतिक विज्ञान: कुल 75 प्रश्न, अधिकतम 55 हल करने होंगे।

अंक

प्रत्येक विषय के लिए अधिकतम अंक 200 हैं। गलत उत्तरों पर विषय के अनुसार ऋणात्मक अंकन भी होगा।

परीक्षा का आयोजन

- पहली पाली: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक

- दूसरी पाली: दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक

वेतन

सीएसआईआर-नेट के तहत चयनित जेआरएफ अभ्यर्थियों को पहले दो वर्षों तक 37 हजार रुपये प्रतिमाह फेलोशिप और निर्धारित वार्षिक आकस्मिक अनुदान मिलेगा। पीएचडी पंजीकरण व शोध प्रगति के आधार पर दो वर्ष बाद इसे बढ़ाकर 42 हजार रुपये प्रतिमाह किया जा सकता है।

ऐसे आवेदन करें

अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाना होगा। यहां पंजीकरण कर व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरनी होगी। इसके बाद परीक्षा विषय व शहर चुनकर फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी प्रमाण-पत्र अपलोड करने होंगे। निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद आवेदन का पुष्टि पृष्ठ डाउनलोड कर सुरक्षित रखना होगा।

एक्सपर्ट व्यू-

प्रोफेसर डॉ. रेनू श्रीवास्तव का कहना है कि सीएसआईआर-यूजीसी नेट केवल एक पात्रता परीक्षा नहीं है, बल्कि विज्ञान के विद्यार्थियों के लिए शोध, उच्च शिक्षा और अकादमिक करियर की दिशा में आगे बढ़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

- पूरे सिलेबस को छोटे अध्यायों में बांटकर तैयारी की प्राथमिकता तय करें।

- प्रतिदिन तार्किक क्षमता, गणित और आंकड़ों से जुड़े प्रश्न हल करें।

- विषय की मूल अवधारणाओं और सिद्धांतों को मजबूत करें।

- वैज्ञानिक अवधारणाओं, अनुप्रयोगों और विश्लेषणात्मक प्रश्नों का अभ्यास करें।

- गलत प्रश्नों की अलग नोटबुक बनाएं और कमजोर विषयों का नियमित दोहराव करें।

- सूत्रों, परिभाषाओं और महत्वपूर्ण तथ्यों के संक्षिप्त नोट्स तैयार करें।

- ऋणात्मक अंकन को ध्यान में रखकर सटीक उत्तर देने पर जोर दें।

- गलतियों का विश्लेषण कर तैयारी में सुधार करें।

- परीक्षा के अंतिम दिनों में पुनरावृत्ति और अभ्यास पर ध्यान दें।

- हर माक टेस्ट के बाद उतना ही समय विश्लेषण में लगाएं।

- मूल अवधारणाओं के लिए मानक पुस्तकों का उपयोग करें।

- प्रश्न-अभ्यास के लिए पिछले प्रश्नपत्र का सहारा लें।