• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

MP में हवा की हालत चिंताजनक, ग्वालियर-सिंगरौली का AQI 300 पार, प्रदेश में 10 वायु निगरानी केंद्र बंद

दीपावली के एक सप्ताह बाद भोपाल की हवा में सुधार हुआ है और AQI 154 दर्ज किया गया। वहीं ग्वालियर में 321 और सिंगरौली में 315 AQI के साथ हवा बेहद खराब श्रेणी में है।

By anuj mainaEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Mon, 16 Nov 2026 10:43:29 PM (IST)Updated Date: Mon, 16 Nov 2026 10:43:29 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
MP में हवा की हालत चिंताजनक, ग्वालियर-सिंगरौली का AQI 300 पार, प्रदेश में 10 वायु निगरानी केंद्र बंद
MP में 10 वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्र बंद होने से मॉनिटरिंग भी प्रभावित हो रही है (AI generated Image)

HighLights

  1. खरगोन की हवा प्रदेश में सबसे साफ
  2. प्रदेश में 10 वायु निगरानी केंद्र बंद
  3. इंदौर, देवास, उज्जैन में हवा खराब

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। दीपावली के एक सप्ताह बाद राजधानी की हवा में सुधार होने लगा है। सोमवार को भोपाल का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 154 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में है। प्रदेश के कुछ शहरों में अब भी हवा की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

ग्वालियर-सिंगरौली की हवा बेहद खराब श्रेणी में

प्रदेश के औद्योगिक और बड़े शहरों में प्रदूषण की चुनौती बरकरार है। ग्वालियर में AQI 321 और सिंगरौली में 315 दर्ज किया गया है। दोनों शहरों में हवा बेहद खराब श्रेणी में बनी हुई है। वहीं इंदौर का AQI 242, देवास का 227 और उज्जैन का 206 रहा। इन शहरों में भी हवा खराब श्रेणी में दर्ज की गई।


खरगोन की हवा प्रदेश में सबसे साफ

दूसरी ओर खरगोन की हवा प्रदेश में सबसे साफ रही। सोमवार को खरगोन में AQI का स्तर 42 पर रहा। इसके अलावा मैहर में 61, सतना में 70, खंडवा में 82 और पन्ना में 97 AQI दर्ज किया गया। इन शहरों का AQI 100 से कम रहा, जो संतोषजनक श्रेणी में है।

10 वायु निगरानी केंद्र बंद, मॉनिटरिंग प्रभावित

खास बात यह है कि कई शहरों में वायु गुणवत्ता की निगरानी करने वाले केंद्र भी बंद हैं, जिससे प्रदूषण के आंकड़ों की नियमित निगरानी प्रभावित हो रही है। सिंगरौली के दो में से एक और रीवा के दोनों निगरानी केंद्र बंद हैं। नीमच और नरसिंहपुर के केंद्र भी बंद बताए गए हैं।

प्रदेश में 10 केंद्रों से नहीं मिल रहा डेटा

प्रदेश में वायु गुणवत्ता की निगरानी के लिए स्थापित छह शहरों के 10 निगरानी केंद्र बंद हैं या फिर उनसे AQI की जानकारी नहीं दी जा रही है। इनमें इंदौर के आठ में से दो, जबलपुर के चार में से एक, ग्वालियर के चार में से एक, रीवा के दो, सिंगरौली के दो में से एक निगरानी केंद्र बंद हैं। इसके साथ ही नीमच, नरसिंहपुर और बैतूल के निगरानी केंद्रों से भी AQI की जानकारी नहीं मिल रही है।

प्रदेश के सबसे प्रदूषित शहर

ग्वालियर - 321, सिंगरौली - 315, इंदौर - 242, देवास - 227, उज्जैन - 206

100 से कम AQI वाले शहर

खरगोन - 42, मैहर - 61, सतना - 70, खंडवा - 82, पन्ना - 97

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।