
अनिल शुक्ला
भोपाल। निलंबित आईएएस ऑफिसर दंपत्ति अरविंद जोशी-टीनू जोशी का 6600 पेज का चालान एक मार्च को जिला अदालत में पेश किया जाएगा। वीके द्विवेदी की विशेष अदालत में यह चालान पेश किया जाना था। इस मामले में पुलिस इस निष्कर्ष पर पहुंची है कि जोशी दंपति ने 43 करोड़ रुपए की संपत्ति ऐसे स्त्रोतों से बनाई जिनके वैधानिक प्रमाण उनके पास नहीं हैं।
अरविंद जोशी-टीनू जोशी की संपत्ति राजसात किए जाने संबंधी मामले का चालान लोकायुक्त की विशेष पुलिस स्थापना द्वारा शनिवार को जिला अदालत में विशेष अदालत में पेश किया जाना था। न्यायाधीश वीके द्विवेदी के अवकाश पर होने के कारण चालान को पेश नहीं किया जा सका। अब यह चालान एक मार्च को अदालत में पेश किया जाएगा।