• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Asian Games 2023: एशि‍यन गेम्‍स में मप्र का सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन है, अब तक जीते नौ पदक

Asian Games 2023: मप्र अकादमी के निशानेबाजों ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। शूटिंग में मप्र ने एक स्वर्ण, दो रजत व दो कांस्य सहित कुल पा...और पढ़ें

By Lalit KatariyaEdited By: Lalit Katariya
Publish Date: Thu, 28 Sep 2023 05:48:27 PM (IST)Updated Date: Thu, 28 Sep 2023 06:58:12 PM (IST)
Asian Games 2023:  एशि‍यन गेम्‍स में मप्र  का सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन है, अब तक जीते नौ पदक

HighLights

  1. अशी चौकसे ने दो पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन क‍िया।
  2. सुदप्ति हजेला ने टीम ड्रेसाज इवेंट में भारत को स्वार्ण पदक दिलाया
  3. जकार्ता एशि‍यन गेम्स में जीते थे पांच पदक

ल‍ल‍ित नारायण कटार‍िया, Asian Games 2023: भोपाल। चीन के हांग्झूा में खेली जा रही 19वीं एशियाई खेलों में मप्र के एथलीटों का शानदार प्रदर्शन जारी है। मप्र के खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण, तीन रजत व तीन कांस्य सहित नौ पदक जीत ल‍िए हैं। मप्र का यह एशियन गेम्स् में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। मप्र ने छह दिनों में ही अपने पिछले प्रदर्शन को पीछे छोड़ दिया है। हम इस बार 15 पदक के करीब पहुँच सकते है। मप्र अकादमी के निशानेबाजों ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। शूटिंग में मप्र ने एक स्वर्ण, दो रजत व दो कांस्य सहित कुल पांच पदक जीते है। बुधवार को अशी चौकसे ने दो पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन क‍िया।

छोटी उम्र में बडे बडे कीर्तिमान रच रहे एश्वीर्य प्रताप सिं‍ह ने 10 मीटर राइफल टीम इवेंट में महाराष्ट्र के रूद्राक्ष पाटिल और राजस्थात के दिव्यांश के साथ मिलकर देश को स्वर्ण पदक दिलाया। एश्वार्य ने इसी इवेंट के व्यक्तिपगत मुकाबले में भी कांस्‍य पदक जीतकर दोहरी सफलता प्राप्‍त की। 10 मीटर राइफल महिला टीम इवेंट में मध्यप्रदेश शूटिंग अकादमी की अशी चौकसे ने हरियाणा की रमनीता जिंदल व वेस्ट बंगाल की मेहुली के साथ म‍िलकर देश को रजत पदक जीता। अशी चौकसे ने 50 मीटर थ्री पोजीशन में दोहरी सफलता प्राप्‍त की। अशी ने व्‍यक्तिगत इवेंट में कांस्य पदक जीता। टीम इवेंट में 50 मीटर थ्री पोजीशन में एसके शर्मा और एम कौशक के साथ रजत पदक जीता।


घुडसवारी में मप्र की सुदप्ति हजेला ने टीम ड्रेसाज इवेंट में भारत को स्वार्ण पदक दिलाया। यह मप्र ही नहीं भारत के लिए गौरव की बात है। 41 साल के बाद भारत पहली बार इस खेल में स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहा है। इंदौर की रहने वाली सुदिप्ति मप्र घुडसवार अकादमी की खिलाड़ी रही है और एश‍ियन गेम्‍स की तैयारी के ल‍िए उन्‍होंने पेरिस में प्रश‍िक्षण प्राप्‍त क‍िया है।

एशि‍यन गेम्‍स में महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को हराकर स्‍वर्ण पदक जीता है। भारत की इस स्वर्णिम सफलता में मप्र की पूजा वस्त्राकार ने विशेष भूमिका निभाई। पूजा शहडोल की रहने वाली है और भारत की हरफनमौला क्रिकेटर है।

एश‍ियन गेम्‍स के सेलिंग इवेंट में मध्यप्रदेश वाटर स्पोटर्स अकादमी की नेहा ठाकुर ने सभी को चौंकाते हुए रजत पदक जीता। नेहा ने यह सफलता महिलाओं की आइएलसी-4 इवेंट में हासिल की है। देवास ज‍िले के रहने वाली नेहा ठाकुर ने कोच जीएल यादव और अन‍िल शर्मा के मार्गदर्शन में बडी झील में प्रश‍िक्षण प्राप्‍त क‍िया है। पिछली बार जकार्ता में मप्र की हर्षिता तोमर ने कांस्‍य पदक जीता था। वहीं जूडो में तुलिका मान ने 78 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक जीता। तुल‍िका मान भोपाल के भारतीय खेल प्राध‍िकरण में प्राशिक्षण प्राप्‍त कर रहे है।

जकार्ता एशि‍यन गेम्स में जीते थे पांच पदक

जकार्ता एशियन गेम्स 2018 में मप्र के खिलाड़ियों ने पांच पदक जीते थे, इसमें दो रजत व तीन कांस्य‍ पदक थे। यह सभी मध्यप्रदेश राज्य अकादमी के खिलाड़ियों ने जीते थे। इसमें व्‍यक्‍त‍िगत इवेंट में मुस्कान किरार ने तीरंदाजी में रजत तथा हर्षिता तोमर ने सेलिंग में कांस्य पदक जीता था। वहीं टीम इवेंट में हॉकी भारतीय पुरूष और महिला टीम ने कांस्य पदक जीते थे। मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी के पुरूष टीम में विवेक सागर, महिला टीम में मोनिका मलिक और रीना खोखर शामि‍ल थे।