Bhopal Suicide news: बिलखिरिया में निजी कॉलेज की असिस्टेंट रजिस्ट्रार ने लगाई फांसी
Bhopal Suicide news: मृतका के पास नहीं मिला सुसाइड नोट। पुलिस जांच में जुटी। माइग्रेन से परेशान थी महिला।
By Ravindra Soni
Edited By: Ravindra Soni
Publish Date: Mon, 31 May 2021 12:32:30 PM (IST)
Updated Date: Mon, 31 May 2021 12:32:30 PM (IST)

Bhopal Suicide news: भोपाल (नवदुनिया प्रतिनिधि)। बिलखिरिया इलाके में एक महिला ने शनिवार सुबह घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतका की पहचान 39 वर्षीय ज्योत्सना सिंह के रूप में हुई है और वह एक निजी निजी कॉलेज की असिस्टेंट रजिस्ट्रार थी। सुसाइड नोट नहीं मिलने से उसके जान देने का कारण सामने नहीं आया है।
पुलिस को जांच में पता चला कि वह पिछले काफी समय से माइग्रेन के दर्द से परेशान थीं। कुछ दिन पहले उन्होंने इस संबंध में डॉक्टर से परामर्श लिया था। घटना के समय उनका बेटा घर पर ही सो रहा था। पति बाहर गए हुए थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बिलखिरिया थाने के एएसआइ राजेश सिंह जामालिया के अनुसार ज्योत्सना सिंह मूलत: नागपुर की रहने वाली थी। वह एनआरआइ कॉलेज में असिस्टेंट रजिस्ट्रार का काम संभालती थीं। 17 साल से पति के साथ भोपाल में रह रही थीं। उनका एक 15 साल का बेटा है। शानिवार सुबह उनके पति जब घर से कॉलेज के लिए निकले थे, उसके बाद उनकी गाड़ी खराब हो गई तो वह गोविंदपुरा चले गए थे। जब घर पहुंचे तो ज्योत्सना को फांसी पर लटका पाया। वह तुरंत उन्हें फांसी से उतारकर हमीदिया अस्पताल लेकर गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने खुदकुशी क्यों की, इस बारे में स्थित अभी साफ नहीं हो पाई है।