• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

पुलिस यूनिफॉर्म में बदमाश की शादी में जाना पड़ा भारी, भोपाल पुलिस ने सब इंस्पेक्टर और ASI को किया तत्काल सस्पेंड

ड्यूटी के दौरान पुलिस वर्दी पहनकर निजी कार्यक्रम में शामिल होना कजलीखेड़ा थाने के दो पुलिसकर्मियों को भारी पड़ गया है। हाल ही में दोनों पुलिसकर्मी थान...और पढ़ें

By Brijendra RishishwarEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Wed, 07 Oct 2026 04:07:46 PM (IST)Updated Date: Wed, 07 Oct 2026 04:07:46 PM (IST)
पुलिस यूनिफॉर्म में बदमाश की शादी में जाना पड़ा भारी, भोपाल पुलिस ने सब इंस्पेक्टर और ASI को किया तत्काल सस्पेंड
बदमाश की शादी अटेंड करने पर भोपाल पुलिस ने सब इंस्पेक्टर और ASI को किया तत्काल सस्पेंड (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. भोपाल पुलिस ने सब इंस्पेक्टर और ASI को किया तत्काल सस्पेंड
  2. निगरानी बदमाश के जश्न में मेहमान बने दो पुलिसकर्मी
  3. खाकी पहनकर पहुंचे थे शादी में, अब हुए निलंबित

नवदुनिया प्रतिनिधि,भोपाल। ड्यूटी के दौरान पुलिस वर्दी पहनकर निजी कार्यक्रम में शामिल होना कजलीखेड़ा थाने के दो पुलिसकर्मियों को भारी पड़ गया है। इंटरनेट मीडिया के अलग-अलग माध्यमों पर तस्वीरें वायरल होने के बाद पुलिस महकमे ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उप निरीक्षक श्रीकांत द्विवेदी और सहायक उप निरीक्षक गदीश रघुवंशी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

हाल ही में दोनों पुलिसकर्मी थाना क्षेत्र के एक निगरानी बदमाश की शादी में ऑन-ड्यूटी वर्दी पहनकर शामिल हुए थे। इंटरनेट मीडिया पर इनकी तस्वीरें वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस उपायुक्त (जोन-04) आदर्शकांत शुक्ला ने इसे घोर अनुशासनहीनता, अशोभनीय और संदेहस्पद आचरण माना। यह कृत्य पुलिस रेगुलेशन के पैरा-64 में उल्लेखित सेवा की सामान्य शर्तों का स्पष्ट उल्लंघन है।


कार्रवाई के तहत दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर सहायक पुलिस आयुक्त कार्यालय, चूनाभट्टी, भोपाल से संबद्ध कर दिया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें नियमानुसार वेतन-भत्तों की पात्रता होगी।

7 दिनों में मांगी जांच रिपोर्ट

पुलिस उपायुक्त ने इस प्रकरण की प्राथमिक जांच के निर्देश भी दिए हैं। सहायक पुलिस आयुक्त (चूनाभट्टी) को मामले की विस्तृत जांच कर 7 दिवस के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए गए हैं।गौरतलब है कि पिछले डेढ़ माह के दौरान भोपाल में कजलीखेड़ा, बजरिया और कोतवाली समेत एक दर्जन से अधिक पुलिसकर्मियों पर इस तरह की अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा चुकी है।