MP की चंदेरी साड़ी के शौकीनों के लिए बड़ी खबर; अब ऑनलाइन मिलेगी असली साड़ी, हर प्रोडक्ट पर होगा खास QR कोड
हैंडलूम पार्क चंदेरी के लिए ई-कॉमर्स वेबसाइट बनाने के निर्देश दिए गए हैं। वेबसाइट पर साड़ियों का प्रदर्शन करने के साथ ऑनलाइन बिक्री के ऑर्डर भी लिए जा...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 23 Oct 2026 09:03:33 AM (IST)Updated Date: Fri, 23 Oct 2026 09:36:34 AM (IST)
चंदेरी की प्रसिद्ध हथकरघा साड़ियों का प्रमाणिक भंडार अब ऑनलाइन उपलब्ध होगा। फाइल फोटो।HighLights
- ऑनलाइन मिलेंगी चंदेरी की प्रमाणिक साड़ियां, बेवसाइट पर होगी बुकिंग
- साड़ी पर रहेगा बुनकरों का जीआई टैग पंजीयन और क्यूआर कोड
- हैंडलूम पार्क चंदेरी के लिए ई-कॉमर्स वेबसाइट बनाने के निर्देश जारी
नईदुनिया प्रतिनिधि, अशोकनगर। चंदेरी की प्रसिद्ध हथकरघा साड़ियों का प्रमाणिक भंडार अब ऑनलाइन उपलब्ध होगा। गुरुवार को कलेक्टर साकेत मालवीय की अध्यक्षता में हैंडलूम पार्क चंदेरी में हुई चंदेरी डेवलपमेंट सोसायटी फार हैंडलूम वीवर्स की बैठक में ई-कॉमर्स वेबसाइट बनाने का निर्देश हुआ।
साड़ी पर रहेगा बुनकरों का जीआई टैग
बैठक में साड़ियों की ऑनलाइन बिक्री, जीआई टैग पंजीयन और बुनकरों को विपणन सुविधा उपलब्ध कराने पर चर्चा हुई। कलेक्टर ने हैंडलूम पार्क की वेबसाइट तैयार करने के निर्देश दिए, जिस पर चंदेरी की साड़ियों को प्रदर्शित करने के साथ बिक्री के ऑर्डर भी प्राप्त किए जा सकेंगे।
उन्होंने चंदेरी के सभी बुनकरों का जीआई टैग के अधिकृत उपयोगकर्ता के रूप में पंजीयन कराने और प्रत्येक साड़ी निर्माता के लिए क्यूआर कोड जारी करने की प्रक्रिया शुरू करने को कहा।
हैंडलूम को मिलेगा बढ़ावा
हैंडलूम पार्क में हाथकरघा म्यूजियम के निर्माण के लिए ई-टेंडर प्रक्रिया अपनाने, शहर के प्रमुख मार्गों पर प्रचार-प्रसार के लिए होर्डिंग लगाने और बुनकरों की सहायता के लिए अलग सेलिंग विंग बनाने के निर्देश भी दिए गए। फैशन शो में स्थानीय महिलाओं को शामिल करने तथा सीए की नियुक्ति की प्रक्रिया आगे बढ़ाने को कहा गया।