• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

एमपी में होमगार्ड भर्ती का इंतजार, 5 हजार पदों पर भर्ती का प्रस्ताव 6 माह से अटका, महिलाओं के लिए 33% पद होंगे आरक्षित

होमगार्ड को 'डाइंग काडर' बना दिया गया, जिससे इसमें वर्ष 2009 के बाद से भर्ती नहीं हो रही थी। जो अधिकारी-कर्मचारी सेवानिवृत्त हो रहे थे, उनकी जगह नई भर...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sun, 26 Jul 2026 08:03:10 PM (IST)Updated Date: Sun, 26 Jul 2026 08:03:10 PM (IST)
एमपी में होमगार्ड भर्ती का इंतजार, 5 हजार पदों पर भर्ती का प्रस्ताव 6 माह से अटका, महिलाओं के लिए 33% पद होंगे आरक्षित
घटती नफरी के बीच 5 हजार की 4 चरणों में होगी भर्ती।

HighLights

  1. एमपी में पुलिस के बाद होमगार्ड भर्ती की होगी तैयारी
  2. घटती नफरी के बीच 5 हजार की 4 चरणों में होगी भर्ती
  3. सीएम मोहन यादव की घोषणा के बाद भी फंसा पेच

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की बैठक के बाद पुलिस में आरक्षक से लेकर उप निरीक्षक तक 9,662 पदों पर भर्ती के लिए प्रशासकीय स्वीकृति पिछले सप्ताह मिल गई है, पर होमगार्ड में पांच हजार पदों पर भर्ती का प्रस्ताव शासन के स्तर पर पिछले छह माह से लंबित है।

महिलाओं के लिए 33% पद होंगे आरक्षित

पहली बार इसमें 33 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए सुरक्षित करने का प्रस्ताव है। दरअसल, होमगार्ड को 'डाइंग काडर' बना दिया गया, जिससे इसमें वर्ष 2009 के बाद से भर्ती नहीं हो रही थी। जो अधिकारी-कर्मचारी सेवानिवृत्त हो रहे थे, उनकी जगह नई भर्ती नहीं की जा रही थी। वर्ष 2016 में 2600 जवानों की भर्ती अस्थायी तौर पर सिर्फ सिंहस्थ के लिए की गई थी, बाद में उन्हें नियमित सेवा में शामिल कर लिया गया।


चार चरणों में भर्ती का प्रस्ताव और घटती नफरी

अब चार चरणों में पांच हजार पदों पर भर्ती का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। होमगार्ड मुख्यालय के अधिकारियों ने बताया कि काडर में अधिकारी-कर्मचारियों के 15 हजार पद हैं, लेकिन लंबे समय से भर्ती नहीं होने और कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने से यह संख्या 8500 से नीचे आ गई है। प्रतिवर्ष 400 से 500 अधिकारी-कर्मचारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें- इंदौर में हाथी हुआ बेकाबू... सूंड में लपेटकर रिक्शा चालक को दी पटखनी, छाती पर पैर रखा, गुड़ खिलाते वक्त हुआ हादसा; हुई मौत

मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद भी स्वीकृति का इंतजार

पांच दिसंबर, 2025 को होमगार्ड स्थापना दिवस के अवसर पर भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पांच हजार पदों पर भर्ती की घोषणा की थी। उधर, होमगार्ड मुख्यालय के अधिकारियों का कहना है कि शासन ने कुछ और जानकारी मांगी है। आशा है जल्दी स्वीकृति मिल जाएगी। सिंहस्थ में सुरक्षा की दृष्टि से इन रिक्त पदों को भरा जा रहा है।