• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ayodhya Ram Temple: श्रीरामलला के दर्शन के लिए तीर्थ यात्रियों को फ्लाइट से अयोध्या भेजेगी मप्र सरकार

Ayodhya Ram Temple: निर्णय लिया गया है कि एक फरवरी से अयोध्या में श्रीरामलला के दर्शन के लिए विमान से यात्रियों को भेजा जाएगा।

By Hemant Kumar UpadhyayEdited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Sun, 07 Jan 2024 05:30:54 PM (IST)Updated Date: Sun, 07 Jan 2024 05:30:54 PM (IST)
Ayodhya Ram Temple:  श्रीरामलला के दर्शन के लिए तीर्थ यात्रियों को फ्लाइट से अयोध्या भेजेगी मप्र सरकार

HighLights

  1. एक फरवरी से लोकसभा चुनाव की घोषणा तक कराई जाएगी यात्रा
  2. मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के माध्यम से भेजे जाएंगे यात्री
  3. मध्‍य प्रदेश में वर्ष 2012 से मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना लागू की गई।

Ayodhya Ram Temple: राज्‍य ब्‍यूरो, भोपाल। 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रदेश सरकार फ्लाइट से तीर्थ यात्रियों को अयोध्या भेजेगी। फरवरी से यह क्रम प्रारंभ होगा और लोकसभा चुनाव की घोषणा होने तक जारी रहेगा। इसके लिए मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत व्यवस्था की गई है। इसमें सभी जिलों से 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों का चयन कर भेजा जाएगा। वहीं, भारत सरकार द्वारा 19 ट्रेन भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

वर्ष 2012 से हुई है मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना की शुरुआत

प्रदेश में वर्ष 2012 से मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना लागू की गई। ट्रेन के माध्यम से अब तक आठ लाख से अधिक बुजुर्गों को विभिन्न तीर्थ स्थानों की यात्रा कराई जा चुकी है। विधानसभा चुनाव के पहले मई 2023 में सरकार ने विमान से यात्रियों को तीर्थ यात्रा कराने की शुरुआत की।


प्रयागराज, शिर्डी, मथुरा-वृंदावन और गंगासागर की यात्रा हो चुकी

अब तक प्रयागराज, शिर्डी, मथुरा-वृंदावन और गंगासागर की यात्रा कराई जा चुकी है। अब निर्णय लिया गया है कि एक फरवरी से अयोध्या में श्रीरामलला के दर्शन के लिए विमान से यात्रियों को भेजा जाएगा। इसके लिए धार्मिक न्यास और धर्मस्व विभाग ने तैयारी प्रारंभ कर दी है। विमान सेवा का संचालन करने वाली संस्थाओं से पूर्व में ही अनुबंध किए जा चुके हैं।

एक फरवरी से मार्च तक यात्रियों को अयोध्या भेजेंगे

विभाग के अपर मुख्य सचिव डा.राजेश राजोरा ने बताया कि एक फरवरी से मार्च तक यात्रियों को अयोध्या भेजा जाएगा। इसके लिए तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत यात्रियों का चयन अलग-अलग जिलों से किया जाएगा। वहीं, भारत सरकार द्वारा 19 ट्रेनें उपलब्ध कराई जाएंगी, जो प्रदेश के अलग-अलग स्थानों से यात्रियों को लेकर अयोध्या जाएंगी।

अलग से ट्रेन नहीं मिली

मध्‍य प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत यात्री अयोध्या भेजने के लिए ट्रेन मांगी थीं लेकिन भारत सरकार द्वारा ट्रेनों का संचालन करने के लिए अलग से ट्रेन उपलब्ध कराने से इंकार कर दिया गया।

प्रदेश के हर गांव में होंगे कार्यक्रम

उधर, प्रदेश के प्रत्येक गांव में 15 जनवरी से कार्यक्रम प्रारंभ हो जाएंगे। विभाग ने इसकी तैयारी के निर्देश सभी जिला अधिकारियों को दिए हैं। 22 जनवरी से पहले चित्रकूट में मोहन सरकार की कैबिनेट बैठक भी हो सकती है।