_m.webp)
नईदुनिया प्रतिनिधि, बड़वानी। पूर्व कैबिनेट मंत्री अंतर सिंह आर्य को अनुसचित जनजाति आयोग का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। भाजपा प्रवक्ता सुनील अग्रवाल ने बताया कि भारत राजपत्र जनजातीय कार्य मंत्रालय की अधिसूचना के तहत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा उक्त पद का दायित्व दिया गया है। इसकी सूचना मिलते ही आर्य के निवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लग गया। कार्यकर्ताओं ने आर्य का फूलमालाओं से स्वागत किया।
मध्यप्रदेश के बड़वानी से वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री अंतर सिंह आर्य जी को अनुसूचित जनजाति आयोग का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। @AntarsinghArya pic.twitter.com/jug5pYkIQY
— Rameshwar Sharma (मोदी का परिवार) (@rameshwar4111) March 9, 2024
भाजपा नेता रामेश्वर शर्मा ने एक्स पर पोस्ट कर बधाई देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश के बड़वानी से वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व कैबिनेट मंत्री अंतर सिंह आर्य को अनुसूचित जनजाति आयोग का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाए।