Bhopal Traffic Alert: 63 दिन बंद रहेगा बाग उमराव दूल्हा रेलवे अंडरब्रिज; 8 अक्टूबर से 6 दिसंबर तक रूट डायवर्ट
ऐशबाग क्षेत्र के बाग उमराव दूल्हा रेलवे अंडरब्रिज पर 8 अक्टूबर से 6 दिसंबर 2026 तक निर्माण कार्य के चलते यातायात पूरी तरह बंद रहेगा।
Publish Date: Fri, 09 Oct 2026 08:19:56 AM (IST)Updated Date: Fri, 09 Oct 2026 08:19:56 AM (IST)
प्रतीकात्मकHighLights
- ऐशबाग क्षेत्र के बाग उमराव दूल्हा रेलवे अंडरब्रिज 63 दिन बंद रहेगा
- 8 अक्टूबर से 6 दिसंबर 2026 तक निर्माण कार्य के चलते रूट डायवर्ट
- सुभाष नगर अंडरब्रिज और ओवरब्रिज वैकल्पिक मार्ग से होगा आवागमन
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। ऐशबाग क्षेत्र में बाग उमराव दूल्हा रेलवे अंडरब्रिज से गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए अगले दो महीने मार्ग बदला रहेगा। पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा रेलवे पुल की बैरल लंबाई बढ़ाने और संरचनात्मक सुधार का काम किया जाना है।
इसके चलते 8 अक्टूबर से 6 दिसंबर तक अंडरब्रिज पर पूरी तरह यातायात बंद रहेगा। रेलवे ने निर्माण कार्य के लिए 63 दिन का ट्रैफिक ब्लॉक लिया है।
जिन्सी से प्रभात चौराहे तक मार्ग प्रभावित
इधर, पुल बोगदा पर मेट्रो का निर्माण कार्य भी प्रस्तावित है। करीब 20 दिन तक जिन्सी से प्रभात की ओर जाने वाले मार्ग पर पुल की चौड़ाई कम होने के कारण दो और तीन पहिया वाहनों को छोड़कर अन्य वाहन नहीं निकल सकेंगे। इसमें चार पहिया, मालवाहक और सवारी वाहन शामिल हैं।
सुभाष अंडरब्रिज और ओवरब्रिज से निकलें
यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की है। जिन्सी धर्मकांटे से प्रभात चौराहे की ओर जाने वाले चार पहिया, मालवाहक और सवारी वाहन सुभाष नगर अंडरब्रिज और ओवरब्रिज का उपयोग कर सकेंगे।
बाग उमराव दूल्हा रेलवे अंडरब्रिज बंद रहने के दौरान आसपास के दो और तीन पहिया वाहन भी सुभाष अंडरब्रिज से आवागमन कर सकेंगे।
यातायात पुलिस ने निर्माण अवधि में वाहन चालकों से निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है, ताकि यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो।