बालाघाट में 26 बच्चों की मौत के बाद बड़ा फैसला, बैगा क्षेत्रों में 67 नए चिकित्सा अधिकारी तैनात; टीकाकरण पर जोर
बालाघाट के बैगा आदिवासी क्षेत्रों में कुपोषण, खसरा और मलेरिया से 26 बच्चों की मौत के बाद 67 चिकित्सा अधिकारी पदस्थ किए गए। टीकाकरण और स्वास्थ्य सेवाएं...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 14 Sep 2026 10:01:49 AM (IST)Updated Date: Mon, 14 Sep 2026 10:01:49 AM (IST)
बालाघाट में 26 बच्चों की मौत के बाद बड़ा फैसला। (फाइल फोटो)HighLights
- बालाघाट में 26 बच्चों की मौत के बाद 67 अधिकारी पदस्थ।
- बैगा क्षेत्रों में शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
- गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन और जांच कराई जाएगी।
राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल: बालाघाट के बैगा आदिवासी बहुल क्षेत्रों में कुपोषण, खसरा और मलेरिया से 26 बच्चों की मृत्यु के बाद यहां 67 नए चिकित्सा अधिकारियों की पदस्थापना की गई है।
टीकाकरण और गर्भवती महिलाओं की जांच के निर्देश
- उप मुख्यमंत्री (स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा) राजेंद्र शुक्ल ने रविवार को वीडियो कान्फ्रेंस के जरिये जिले की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
- उन्होंने, शत-प्रतिशत टीकाकरण और प्रत्येक गर्भवती महिला का समय पर पंजीयन और जांच कराने के निर्देश दिए। उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं का नियमित फॉलोअप और उन्हें उच्च स्वास्थ्य संस्थानों में उपचार और प्रसव की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
संस्थागत प्रसव और मैदानी उपस्थिति पर जोर
- उन्होंने शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करने के साथ जोखिम वाली महिलाओं को समय रहते भर्ती कराने के निर्देश दिए। दूरस्थ क्षेत्रों में प्रसव प्रतीक्षा गृह की व्यवस्था को प्रभावी बनाने को भी कहा। शुक्ल ने कर्मचारियों का प्रभावी उपयोग, चिकित्सकों और स्वास्थ्य अधिकारियों की मैदानी उपस्थिति पर जोर दिया।