• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'उज्जैन में सवारी में बैंड-डमरू दल शामिल हों, कांवड़ियों के लिए शेड बनवाएं', अधिकारियों को CM मोहन ने दिए निर्देश

सावन का महीना शुरू होते ही बाबा भोले के भक्तों का रेला निकलने लगा है। जगह-जगह कांवड़िए जल लेकर निकल रहे हैं। उज्जैन से लेकर मंदसोर और ओंकारेश्वर तक शि...और पढ़ें

By Shashank Shekhar Bajpai Edited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Wed, 24 Jul 2024 01:26:44 PM (IST)Updated Date: Wed, 24 Jul 2024 02:47:11 PM (IST)
'उज्जैन में सवारी में बैंड-डमरू दल शामिल हों, कांवड़ियों के लिए शेड बनवाएं', अधिकारियों को CM मोहन ने दिए निर्देश
अधिकारियों के साथ बैठक करते सीएम मोहन यादव।

HighLights

  1. CM मोहन यादव ने श्रावण माह के त्योहारों की व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए निर्देश
  2. जिले में निकलने वाली सवारी में शामिल हों मंत्री, जनसुविधाओं का भी रखा जाए ध्यान
  3. विश्व रिकॉर्ड बनाने का प्रयास करें, धार्मिक कार्यक्रम की जगहों पर नहीं रहे कोई कमी

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंगलवार को श्रावण माह में त्योहारों से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि श्रावण माह में श्रद्धालुओं के लिए धार्मिक कार्यक्रम स्थलों में किसी प्रकार की कमी न रहे। अपने जिले में निकलने वाली सवारी में सभी मंत्री पहुंचे।

उज्जैन में आने वाले भक्तों की संख्या को देखते हुए सवारियों की बेहतर व्यवस्थाएं की जाएं। इसमें बैंड और डमरू दल शामिल हों। विश्व रिकॉर्ड बनाने का प्रयास करें। कांवड़ियों के विश्राम करने के लिए जगह-जगह पर शेड बनवाए जाएं। मंदसौर में सवारी निकलने के समय व्यवस्थाएं बेहतर बनाएं।


मुख्यमंत्री ने कहा कि त्योहारों के समय जनसुविधाओं का ध्यान रखा जाए। ओंकारेश्वर में मां नर्मदा का जल प्रवाह तेज रहता है। खंडवा-खरगोन जिले के अधिकारी सुरक्षा को देखते हुए व्यवस्थाएं करें।

उज्जैन कलेक्टर ने बताई पहले सोमवार की व्यवस्था

इस बैठक में उज्जैन कलेक्टर नीरज सिंह ने श्रावण माह के प्रथम सोमवार की सवारी के संबंध में बताया कि श्रद्धालुओं को दर्शन भी ठीक से हुए। उन्होंने बताया कि इस दौरान भीड़ को बेहतर तरीके से संभाला गया। इसके अलावा उन्होंने सवारी के रास्ते और मंदिर की व्यवस्थाओं के बारे में भी मुख्यमंत्री को बताया।

ओंकारेश्वर में दो सितंबर को लगेगा भक्तों का रेला

मंदसौर में पशुपतिनाथ महादेव मंदिर में हर सोमवार को 10 से 15 हजार श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं। भक्तों के लिए मंदिर सुबह पांच बजे से लेकर रात 11 बजे तक खुला रहता है। श्रद्धालुओं के स्नान करने के लिए शिवना नदी पर स्नान घाट भी बना है। अगली सवारी 12 और 19 अगस्त को निकलेगी। ओंकारेश्वर में दो सिंतबर को सोमवती अमावस्या पर अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।