• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भारत टेक्स-2026 में दिखेगी MP की ताकत, वैश्विक निवेशकों से मिलकर मोहन यादव खोलेंगे हजारों करोड़ के निवेश के नए द्वार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भारत टेक्स-2026 में वैश्विक निवेशकों से मुलाकात करेंगे। टेक्सटाइल, गारमेंट और फुटवियर क्षेत्र में निवेश, रोजगार, निर्यात और ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Tue, 14 Jul 2026 09:15:53 AM (IST)Updated Date: Tue, 14 Jul 2026 09:15:53 AM (IST)
भारत टेक्स-2026 में दिखेगी MP की ताकत, वैश्विक निवेशकों से मिलकर मोहन यादव खोलेंगे हजारों करोड़ के निवेश के नए द्वार
भारत टेक्स-2026 में दिखेगी MP की ताकत। (एआई जनरेटेड)

HighLights

  1. मुख्यमंत्री भारत टेक्स-2026 में वैश्विक निवेशकों से संवाद करेंगे।
  2. टेक्सटाइल और फुटवियर क्षेत्र में नए निवेश आकर्षित करने पर जोर।
  3. महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है।

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 14 से 17 जुलाई तक नई दिल्ली के भारत मंडपम् में आयोजित भारत टेक्स-2026 में देश-विदेश के प्रमुख टेक्सटाइल निवेशकों, उद्योग प्रतिनिधियों और वैश्विक ब्रांडों से संवाद कर मध्य प्रदेश में निवेश के नए अवसरों को गति देंगे।

एकल उद्योग बैठकों, राउंड टेबल चर्चा, समझौता ज्ञापनों और निवेशक संवाद के माध्यम से राज्य में टेक्सटाइल, गारमेंट एवं फुटवियर क्षेत्र में नया निवेश आकर्षित करने की दिशा में ठोस पहल की जाएगी।

विशेष पेवेलियन में दिखाई जाएगी मध्य प्रदेश की औद्योगिक क्षमता

भारत टेक्स-2026 में मध्य प्रदेश का विशेष पेवेलियन राज्य की उद्योग हितैषी नीतियों, आधुनिक औद्योगिक अधोसंरचना, कौशल विकास, पीएम मित्र पार्क तथा टेक्सटाइल क्षेत्र की संपूर्ण औद्योगिक श्रृंखला को वैश्विक उद्योग जगत के सामने प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करेगा।

निवेश, रोजगार और तकनीकी सहयोग पर होगी चर्चा

  • मुख्यमंत्री की देश-विदेश की प्रमुख टेक्सटाइल एवं गारमेंट कंपनियों के साथ प्रस्तावित एकल बैठकों में नए निवेश, उत्पादन क्षमता विस्तार, निर्यात वृद्धि, रोजगार सृजन तथा तकनीकी सहयोग जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा होगी। इस अवसर पर केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह भी उपस्थित रहेंगे।

  • निवेश संवर्धन, कौशल विकास, निर्यात प्रोत्साहन और औद्योगिक सहयोग को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। साथ ही अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा जनवरी 2027 में मध्य प्रदेश में आयोजित होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में भागीदारी और निवेश के प्रति अपनी रुचि भी व्यक्त किए जाने की संभावना है।
  • 100 से अधिक उद्योगपति होंगे राउंड टेबल बैठक में शामिल

    • भारत टेक्स-2026 में विशेष राउंड टेबल बैठक में टेक्सटाइल एवं गारमेंट उद्योग से जुड़े 100 से अधिक उद्योगपति, निवेशक और उद्योग संगठनों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। निवेश से जुड़े विषयों पर उद्योग जगत के सुझाव प्राप्त कर राज्य में टेक्सटाइल उद्योग के विस्तार और निवेश को नई गति देने की दिशा में आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।

  • मुख्यमंत्री उद्योग जगत के प्रतिनिधियों को जनवरी-2027 में आयोजित होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में सहभागी बनने का आमंत्रण देंगे और मध्य प्रदेश की औद्योगिक विकास यात्रा में भागीदार बनने का आह्वान करेंगे।करेंगे।