उज्जैन–जावरा ग्रीनफील्ड फोरलेन परियोजना का आज भूमि पूजन करेंगे CM मोहन यादव, 5 विधानसभा क्षेत्रों और 62 गांवों का बदलेगा भाग्य
परियोजना से 62 गांवों और पांच विधानसभा क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी तथा क्षेत्र के व्यापार, उद्योग और कृषि को गति मिलेगी।
Publish Date: Fri, 10 Jul 2026 08:17:10 AM (IST)Updated Date: Fri, 10 Jul 2026 08:17:10 AM (IST)
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव । फाइल फोटो।HighLights
- सीएम डॉ. मोहन यादव आज 98.73 किमी लंबे उज्जैन–जावरा ग्रीनफील्ड फोरलेन* का भूमि पूजन करेंगे
- 62 गांवों और पांच विस क्षेत्रों की कनेक्टिविटी, क्षेत्र के व्यापार, उद्योग और कृषि को गति मिलेगी
- नया फोरलेन मार्ग उज्जैन को एक्सप्रेसवे से जोड़ेगा और सिंहस्थ-2028 में आवाजाही को आसान होगी
राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल । उज्जैन–जावरा ग्रीनफील्ड फोरलेन मार्ग परियोजना का भूमि पूजन शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। 98.73 किलोमीटर लंबा यह मार्ग उज्जैन दक्षिण, घट्टिया, नागदा-खाचरौद, आलोट एवं जावरा विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगा।
इस परियोजना से लगभग 35 लाख आबादी और 62 ग्रामों के लोग लाभांवित होंगे।
सिंहस्थ में मिलेगा फायदा
मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रीनफील्ड फोरलेन मार्ग के निर्माण से उज्जैन को दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेस-वे से सीधा संपर्क मिलेगा। सिंहस्थ-2028 के दौरान राजस्थान, गुजरात और देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के लिए यह मार्ग सुविधाजनक साबित होगा।
साथ ही इंदौर, भोपाल एवं मालवा क्षेत्र की कनेक्टिविटी भी सुदृढ़ होगी। परियोजना क्षेत्र के औद्योगिक, व्यापारिक एवं कृषि विकास को नई गति मिलेगी। उद्योगों, लॉजिस्टिक्स एवं निवेश गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।